Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


Monsoon Ayurvedic Health Tips: मानसून में कमजोर पाचन और संक्रमण से बचने के लिए आयुर्वेद विशेषज्ञ 5 आसान हेल्दी आदतें अपनाने की सलाह दे रहे हैं. गुनगुना पानी, हल्का भोजन, योग, हर्बल ड्रिंक और नियमित दिनचर्या से शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान रखा जा सकता है.

Akshay Kumar 8-8-8 Rule: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार का 8-8-8 Rule सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे हेल्दी लाइफस्टाइल का नया मंत्र माना जा रहा है. इस रूटीन में 8 घंटे काम, 8 घंटे नींद और 8 घंटे फिटनेस, परिवार व खुद के लिए समय देने की सलाह दी जाती है.

Rohit Godara house demolished Bikaner: बीकानेर के लूणकरणसर में गैंगस्टर रोहित गोदारा से जुड़े बताए जा रहे एक मकान को अज्ञात लोगों ने देर रात ध्वस्त कर दिया. घटना के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं, जबकि पुलिस और प्रशासन ने किसी भी आधिकारिक कार्रवाई से इनकार किया है.

Yavatmal archaeological discovery: महाराष्ट्र के यवतमाल में पुरातात्विक खुदाई के दौरान तीन हजार वर्ष पुरानी विकसित बस्ती, कृषि और लौह युग के साक्ष्य मिले हैं. शोध में खुलासा हुआ कि आज सूखे के लिए पहचाना जाने वाला यह क्षेत्र कभी अधिक वर्षा और समृद्ध खेती का केंद्र था.

Bihar woman bank account 740 crore: बिहार के सुपौल में आंगनबाड़ी सहायिका गीता देवी के बैंक खाते में अचानक 740 करोड़ रुपये से अधिक का बैलेंस दिखाई देने से हड़कंप मच गया. CSC पर बैलेंस चेक करते ही मामला सामने आया, जिसके बाद बैंक खाते को फ्रीज कर जांच शुरू कर दी गई.

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड बताए गए हाफिज सईद के खिलाफ जम्मू की विशेष अदालत ने NIA की याचिका पर गैर-जमानती वारंट जारी किया. कोर्ट के आदेश के बाद हाफिज सईद के खिलाफ गैरमौजूदगी में मुकदमा चलाने और उसे भगोड़ा घोषित करने की कानूनी प्रक्रिया तेज होगी.

Vitamin B12 deficiency symptoms: लगातार थकान, कमजोरी, चक्कर आना और हाथ-पैरों में झुनझुनी Vitamin B12 की कमी के संकेत हो सकते हैं. जानिए किन लोगों में इसका खतरा ज्यादा रहता है और इसे पूरा करने के लिए क्या खाना चाहिए.

Fridge food safety tips: फ्रिज में रखा खाना हमेशा सुरक्षित नहीं रहता. एक्सपर्ट्स के अनुसार, गलत तापमान और ज्यादा दिनों तक स्टोर किया गया भोजन फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है. जानिए बचा हुआ खाना कितने दिन तक सुरक्षित रहता है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

Temple donation controversy: गुजरात के अंबाजी मंदिर में खजाने से नोटों का बंडल चुराते कर्मचारी को रंगे हाथों पकड़ा गया, जबकि वैष्णो देवी में चढ़ाई गई कथित ₹500 करोड़ की चांदी को लेकर मामला कोर्ट पहुंच गया. दोनों घटनाओं ने मंदिरों में चढ़ावे की सुरक्षा, पारदर्शिता और श्रद्धालुओं के विश्वास को लेकर नई बहस छेड़ दी है.

PM Modi viral video fact check: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑकलैंड में भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गोमांस उत्पादक देश बताया. PIB Fact Check और आधिकारिक भाषण से साफ हुआ कि पीएम मोदी ने गेहूं (Wheat) उत्पादक देश कहा था, वायरल दावा पूरी तरह भ्रामक है.