Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


Headphone Side Effects: लगातार तेज आवाज में हेडफोन पर गाने सुनने से सुनने की क्षमता को स्थायी नुकसान पहुंच सकता है. इससे टिनिटस यानी कानों में घंटी या सीटी बजने की समस्या भी हो सकती है. WHO के अनुसार, आवाज की तीव्रता के हिसाब से म्यूजिक सुनने का सुरक्षित समय तय होता है. जानिए हेडफोन इस्तेमाल करते समय किन सावधानियों का रखना चाहिए ध्यान.

Dhirendra Shastri Controversy: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर की गई टिप्पणी को लेकर विवादों में घिर गए हैं. माफी मांगने के बावजूद कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. अखिलेश यादव ने टिप्पणी को ईशनिंदा बताते हुए उनके कार्यक्रमों पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की मांग की है. पप्पू यादव, तेजस्वी यादव और दिग्विजय सिंह ने भी निशाना साधा.

Tamil Nadu Minister Jagadeeswari Controversial Statement: तमिलनाडु की मंत्री के. जगदीश्वरी ने स्कूल में अजीबोगरीब हेयरस्टाइल बनाकर आने वाले छात्रों का सिर मुंडवाने की सलाह देकर विवाद खड़ा कर दिया है. मंत्री ने बच्चों में अनुशासनहीनता के लिए माता-पिता को भी जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इसकी शुरुआत घर से होती है.

Tripura BSF Attack: त्रिपुरा के बॉक्सानगर में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास तस्करी रोकने पहुंचे BSF जवानों पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया, जिसमें तीन जवान घायल हो गए. मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. मुख्यमंत्री माणिक साहा ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई है. जहांगीरपुरी में AQI 499 और रोहिणी में 431 दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली का औसत AQI 331 रहा. बढ़ते प्रदूषण के बीच CAQM ने GRAP-2 लागू कर दिया है. दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर वाहनों की सख्त जांच हो रही है और BS4 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई गई है.

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज व्यापार और सरकारी कामकाज में मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी और पुराने कर्ज को चुकाने का रास्ता बन सकता है. पारिवारिक जीवन में अपनों का सहयोग मिलेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में कुछ शिकायतें सामने आ सकती हैं. कमर और पीठ दर्द को लेकर सावधानी बरतें.

November Smartphone Launches: नवंबर में Motorola. Vivo. Xiaomi. OnePlus और Realme समेत कई कंपनियां भारतीय बाजार में नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती हैं. अपकमिंग फोन में 200MP कैमरा. 165Hz डिस्प्ले. 120W फास्ट चार्जिंग और 10.000mAh तक की बैटरी मिलने की उम्मीद है.

Delhi MCD Property Tax Camp 2026: दिल्ली नगर निगम (MCD) 1 से 15 नवंबर 2026 तक पूरी दिल्ली में प्रॉपर्टी टैक्स हेल्पडेस्क कैंप लगाएगा. अब लोगों को टैक्स जमा करने के लिए निगम कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. इन कैंपों में पुराने बकाये का भुगतान, जियो-टैगिंग की समस्या का समाधान और ऑनलाइन फॉर्म भरने में मदद मिलेगी. बुजुर्गों को भी विशेष सहायता दी जाएगी.

Seizure Attack: सीजर अटैक यानी दौरा दिमाग की इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी में अचानक गड़बड़ी के कारण आता है. यह जागते समय ही नहीं, बल्कि सोते वक्त भी हो सकता है. अचानक बेहोशी, हाथ-पैरों में झटके और मांसपेशियों में अकड़न इसके प्रमुख लक्षण हैं. जानिए इसके कारण, बचाव और दौरा पड़ने पर क्या करना चाहिए.

Anuj Thakur Death News: टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने 27 अक्टूबर 2026 को आखिरी सांस ली. दोस्त रूपेश सोनार के मुताबिक, सोते समय सीजर अटैक आने से अभिनेता की मौत हुई. अनुज जल्द ही टीवी पर वापसी करने की तैयारी में थे.