Swati Pandey
भारत एक्सप्रेस
आज का राशिफल मीन राशि: खर्चों में हो सकती है बढ़ोतरी, नौकरी और कारोबार में मिल सकते हैं नए अवसर, सेहत को लेकर रहें सतर्क
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज की व्यस्तता और बढ़ते खर्चों वाला रह सकता है. नौकरी में वेतन वृद्धि और कारोबार में नए सौदे मिलने की संभावना है. प्रेम जीवन में पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ें. घुटनों और जोड़ों के दर्द से बचने के लिए सावधानी बरतें और घर पर सुंदरकांड का पाठ करें.
ग्वालियर में 14 साल के बच्चे की बलि देने की कोशिश! झांकी दिखाने के बहाने पहाड़ी पर ले जाकर चाकू से हमला
Gwalior Child Sacrifice Attempt Case: ग्वालियर के करहिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे पर उसके पड़ोसी युवक ने कथित तौर पर बलि देने के इरादे से चाकू से हमला किया.आरोपी बच्चे को माता की झांकी दिखाने के बहाने गोलेश्वर पहाड़ी पर ले गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
मोदी सरकार में भारतीय सेना को मिला स्वदेशी एंटी-टैंक ड्रोन, 50 KM तक दुश्मन के बख्तरबंद ठिकानों को बना सकता है निशाना
Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2 एंटी-टैंक लोइटर म्यूनिशन सिस्टम सौंपा है. यह सिस्टम दिन-रात निगरानी, 50 किलोमीटर तक ऑपरेशनल रेंज और इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग के बीच काम करने की क्षमता से लैस है.
अयोध्या में जलेंगे 30 लाख दीये, 56 घाटों पर 35 हजार वालंटियर बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में 30 लाख दीये जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है. सरयू तट के 56 घाटों पर 35 हजार वालंटियर दीप प्रज्वलित करेंगे. आयोजन के लिए मार्किंग का काम शुरू हो चुका है.
धनतेरस पर यम दीपदान 2026: किस दिन जलाएं यमराज के नाम का दीपक? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व
Yam Deep Daan on Dhanteras: धनतेरस पर यमराज के नाम का दीपदान करने की परंपरा है. मान्यता है कि इससे अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है. जानिए धनतेरस, नरक चतुर्दशी और भाई दूज में यम दीपदान का क्या महत्व है, किस दिशा में दीपक जलाना चाहिए और क्या है इसकी सही विधि.
मेष राशि वाले कामकाज में जल्दबाजी से बचें, बढ़ सकते हैं खर्च; जानें करियर, प्रेम और सेहत का हाल
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आज मेष राशि के जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और पुराने काम पूरे करने के अवसर मिलेंगे. आर्थिक मामलों में बजट का ध्यान रखें, क्योंकि घरेलू जरूरतों और गैरजरूरी खरीदारी पर खर्च बढ़ सकता है. प्रेम संबंधों में असहमति को बातचीत से सुलझाएं और परिवार के साथ समय बिताएं. मानसिक थकान से बचने के लिए आराम करें और भैरव कवच का पाठ करना शुभ माना गया है.
वृषभ राशि वालों को करियर में मिलेगी नई जिम्मेदारी, काम की होगी तारीफ; जानें आर्थिक स्थिति और प्रेम जीवन
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: आज वृषभ राशि के जातकों के लिए करियर में आगे बढ़ने और अपनी काबिलियत साबित करने के अवसर मिल सकते हैं. नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं, जबकि फैशन, सौंदर्य और फाइनेंस क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है. पारिवारिक जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन प्रेम जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा. सेहत के लिए खानपान पर ध्यान दें और मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं.
मिथुन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, करियर में मिलेगी तरक्की; बढ़ सकते हैं अनियोजित खर्च, जानें लव और हेल्थ राशिफल
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: आज मिथुन राशि के जातकों को करियर में अपनी काबिलियत दिखाने और पुराने प्रोजेक्ट से लाभ पाने के अवसर मिल सकते हैं. आय बनी रहने के संकेत हैं, लेकिन घरेलू जरूरतों और खरीदारी पर खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है. प्रेम और पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी. सेहत सामान्य रहने की उम्मीद है. आर्थिक संतुलन बनाए रखने के लिए खर्चों पर नियंत्रण रखें और शिव मंदिर में बेलपत्र अर्पित करें.
कर्क राशि वालों के करियर में खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कारोबार में मुनाफे के संकेत; जानें प्रेम और सेहत का हाल
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आज कर्क राशि के जातकों को नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं. पुराने काम पूरे होने के साथ नई जिम्मेदारी मिल सकती है, हालांकि तकनीकी परेशानियों और काम के बढ़ते दबाव से सतर्क रहना होगा. प्रेम संबंधों में बातचीत से गलतफहमियां दूर होंगी और परिवार का सहयोग मिलेगा. कमर-कंधों की सेहत का ध्यान रखें और भगवान श्रीकृष्ण को मिश्री का भोग अर्पित करें.
आज का राशिफल सिंह राशि: करियर में आगे बढ़ेगा रुका हुआ काम, ऑफिस की राजनीति से रहें दूर; जानें प्रेम और सेहत का हाल
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: आज सिंह राशि के जातकों के करियर में रुके हुए प्रोजेक्ट आगे बढ़ने के संकेत हैं. रिसर्च और पर्दे के पीछे रहकर किए गए कामों में सफलता मिल सकती है, लेकिन आर्थिक फैसलों में सावधानी बरतना जरूरी रहेगा. प्रेम और पारिवारिक जीवन में सुकून बना रहेगा. सेहत के लिए ध्यान, प्राणायाम और पर्याप्त नींद पर ध्यान दें. सूर्यदेव को जल अर्पित करना आज का शुभ उपाय माना गया है.







