Swati Pandey
भारत एक्सप्रेस
आज का राशिफल कन्या राशि: पैसों के मामले में रहेगा संतुलन, परिवार में बढ़ेगा प्यार; करियर के बड़े फैसले लेने से बचें
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: आज कन्या राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखने और पुराने काम पूरे करने का दिन है. रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं, लेकिन करियर और कारोबार के बड़े फैसलों में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा. पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. सेहत के लिए आंखों की थकान से बचें, पर्याप्त नींद लें और आज के शुभ उपायों पर ध्यान दें.
आज का राशिफल तुला राशि: करियर में नए अवसरों के संकेत, बिजनेस डील के लिए अच्छा रहेगा दिन; प्रेम जीवन में बढ़ेगा तालमेल
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: आज तुला राशि के जातकों के लिए करियर और कारोबार के लिहाज से दिन अनुकूल रह सकता है. नई नौकरी, अतिरिक्त जिम्मेदारी और बिजनेस मीटिंग में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं, वहीं कमाई के नए रास्ते भी खुल सकते हैं. प्रेम जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा और सिंगल जातकों की किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. सेहत अच्छी बनाए रखने के लिए पर्याप्त नींद, योग और प्राणायाम पर ध्यान दें.
आज का राशिफल वृश्चिक राशि: करियर में मिलेगी मजबूती, आर्थिक फैसलों में रहें सतर्क; जानें प्रेम और सेहत का हाल
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: आज वृश्चिक राशि के जातकों को करियर में बॉस और सीनियर अधिकारियों के साथ बातचीत से फायदा मिल सकता है. बिजनेस पार्टनरशिप में नई योजनाएं बनाने का अवसर मिलेगा, लेकिन आर्थिक फैसलों और ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी जरूरी रहेगी. प्रेम जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जबकि सेहत अच्छी बनाए रखने के लिए आराम और मानसिक शांति पर ध्यान देना होगा. हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ माना गया है.
धनु राशि वालों के लिए तरक्की के खुलेंगे रास्ते, बिजनेस विस्तार की बनेगी योजना; जानें करियर, प्रेम और सेहत का हाल
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और कारोबार में नए अवसर लेकर आ सकता है.नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है और व्यापार विस्तार की योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं. पारिवारिक जीवन में अपनापन और सहयोग बना रहेगा, लेकिन घर-परिवार पर खर्च बढ़ सकता है.सेहत के मामले में आंखों और जोड़ों से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें.
आज का राशिफल कुंभ राशि: मिल सकते हैं सरकारी टेंडर, आर्थिक मामलों में भी रहेंगे अनुकूल संकेत; जानें प्रेम और सेहत का हाल
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और कारोबार के लिहाज से नए अवसर लेकर आ सकता है. सरकारी ठेके या टेंडर मिलने की संभावना है और आर्थिक मामलों में बचत बनाए रखने के संकेत हैं. पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन कामकाज की भागदौड़ से पैरों में थकान हो सकती है. जानें आज का राशिफल और ज्योतिषीय उपाय.
आज का राशिफल मीन राशि: भावुक और विचारशील रहेगा दिन, खर्चों पर रखें नियंत्रण; जानें करियर, प्रेम और सेहत का हाल
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज करियर में मेहनत बढ़ाने और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी. विदेश से जुड़े काम करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं. प्रेम और पारिवारिक जीवन में धैर्य बनाए रखें. सेहत के लिए मानसिक शांति पर ध्यान दें और जानें आज के शुभ उपाय.
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: होटल के कमरे से मिले अहम सुराग, नीले बैग में हथियार होने का शक; बॉलीवुड सितारों के घरों की भी की रेकी
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई के अंधेरी स्थित होटल के कमरा नंबर 201 और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. फुटेज में नीले बैग के साथ दिखे शख्स को लेकर पुलिस हथियार और आरोपियों की गतिविधियों की कड़ियां जोड़ रही है. जांच में बॉलीवुड सितारों के घरों की कथित रेकी और वारदात के बाद आरोपियों के सूरत पहुंचने की जानकारी भी सामने आई है. मामले में मकोका लगाए जाने की संभावना की भी जांच हो रही है.
पटियाला में वर्दी की आड़ में कपल्स से वसूली का आरोप! 2 थानेदार गिरफ्तार, मोबाइल में मिलीं 90 वीडियो
Patiala Couple Blackmailing Case: पंजाब के पटियाला में कार में बैठे कपल्स की कथित तौर पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और पैसे वसूलने के मामले में SSF के दो थानेदारों समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है. एक आरोपी के मोबाइल से करीब 90 वीडियो मिलने की बात सामने आई है, जिनकी जांच की जा रही है.
43 साल पुराने गैंगरेप केस में 3 आरोपी बरी, पीड़िता की गवाही पर कोर्ट की अहम टिप्पणी
Allahabad High Court Gangrape Case: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपियों की दोषसिद्धि रद्द कर उन्हें बरी कर दिया. अदालत ने अभियोजन के साक्ष्यों में गंभीर विरोधाभास और FIR दर्ज कराने में छह दिन की देरी को अहम माना. कोर्ट ने कहा कि पीड़िता की गवाही महत्वपूर्ण है, लेकिन उसकी विश्वसनीयता और परिस्थितियों के अनुरूप होने का आकलन जरूरी है. मेडिकल साक्ष्य में चोट न मिलना या FIR में देरी अकेले आरोप खारिज करने का आधार नहीं हो सकता.
मकर राशि वालों को मिल सकता है रुका हुआ पैसा, कारोबार में धीमी रहेगी रफ्तार; जानें प्रेम और सेहत का हाल
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं. रुका हुआ पैसा किस्तों में वापस मिलने की संभावना है, जबकि कारोबार में ऑर्डर और डिलीवरी को लेकर चुनौतियां आ सकती हैं. नौकरी और व्यापार में शॉर्टकट अपनाने से बचें. प्रेम संबंधों में ईमानदारी बनाए रखें और मानसिक तनाव कम करने के लिए आराम पर ध्यान दें.







