Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


Bihar Road Accident: बिहार के बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रही स्कॉर्पियो को तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी. हादसे में ड्राइवर समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

Ramrao Wadkute Death: महाराष्ट्र से भाजपा के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का 72 वर्ष की उम्र में दिल्ली के AIIMS अस्पताल में निधन हो गया. सामाजिक कार्यकर्ता से राज्यसभा सांसद तक का सफर तय करने वाले वडकुटे ने धनगर समाज के आरक्षण की मांग को लेकर लगातार आवाज उठाई.

Etah Monkey Problem: एटा शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर पालिका ने विशेष अभियान शुरू कराया है. मथुरा से आई जेके कॉन्ट्रैक्टर की टीम अब तक सदर तहसील क्षेत्र समेत शहर में 800 से अधिक बंदरों को पकड़ चुकी है.

Kavya Maran Wedding: काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें सन ग्रुप के कर्मचारियों को रिसेप्शन इनविटेशन बॉक्स के साथ गोल्ड रिंग मिलने का दावा किया जा रहा है. 25 नवंबर को सन ग्रुप के कर्मचारियों के लिए खास लंच रिसेप्शन आयोजित होगा. हालांकि, गोल्ड रिंग गिफ्ट करने के दावे की कंपनी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

Gujarat New Vehicle Rule: गुजरात सरकार ने निजी वाहनों पर जाति का नाम, सरनेम, जाति से जुड़े स्टिकर, प्रतीक और लिखावट प्रदर्शित करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. 17 नवंबर को जारी नोटिफिकेशन के बाद नए नियम लागू हो गए हैं. जल्द ही RTO और पुलिस अधिकारियों को इसका सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए जाएंगे.

Sultanpur Murder Case: सुल्तानपुर के इमिलिया कलां गांव में जमीन विवाद को लेकर 70 वर्षीय सत्यनारायण पाल की हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि चचेरे भाई और भतीजे ने ईंट-पत्थरों से हमला कर उनकी जान ले ली. घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है. मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Pakistani Citizen Detained: जम्मू के अरनिया इलाके के सई क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरक्षा बलों ने 20 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है. पकड़े गए युवक की पहचान अवल्स राजा के रूप में हुई है. पुलिस उससे पूछताछ कर भारतीय सीमा में दाखिल होने के कारण और उसके मकसद का पता लगा रही है.

Indian Railways Mobile Phone Rules: भारतीय रेलवे ने ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात करने, स्पीकर मोड पर बातचीत करने और तेज आवाज में गाने-वीडियो चलाने पर सख्ती के निर्देश दिए हैं. नियमों का उल्लंघन करने और यात्रियों को परेशान करने पर रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 145 के तहत 1,000 रुपये तक जुर्माना और 6 महीने तक की जेल हो सकती है.

Adani Energy Solutions: अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस की सब्सिडियरी PTSL को पश्चिम बंगाल की WBSEDCL से 1,750 MW रिन्यूएबल एनर्जी सप्लाई का 25 साल का कॉन्ट्रैक्ट मिला है. 750 MW के अतिरिक्त ग्रीनशू ऑप्शन के साथ यह ऑर्डर 2,500 MW तक पहुंच सकता है. बिजली सप्लाई जुलाई 2028 से शुरू होगी.

Sugar Price Hike: देश के बड़े शहरों में चीनी की कीमतें 60 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं. कोलकाता में सबसे ज्यादा 70 रुपये किलो भाव दर्ज किया गया है. पिछले एक साल में चीनी के दाम 30% तक बढ़ चुके हैं. सरकार के आयात और सप्लाई बढ़ाने के फैसलों के बावजूद आम लोगों को राहत नहीं मिल रही है.