Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


Ranveer Singh Lalbaugcha Raja Seva Sankalp: गणेश उत्सव के दौरान मुंबई के लालबागचा राजा पहुंचे अभिनेता रणवीर सिंह ने बप्पा का आशीर्वाद लिया और 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 1000 लड़कियों की शिक्षा का संकल्प जताया. इस सामाजिक पहल में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी शामिल हुए हैं, जिन्होंने देश के 20 स्कूलों के नवीनीकरण में मदद करने का ऐलान किया है.

iPhone 18 Pro Sale Price : Apple के नए iPhone 18 Pro और Pro Max की भारत समेत दुनियाभर में बिक्री शुरू हो गई है, जिसके चलते दिल्ली, मुंबई, नोएडा और बेंगलुरु के Apple Stores के बाहर रात से ही ग्राहकों की लंबी कतारें देखी गईं. भारत में निर्मित इन प्रो मॉडल्स का बड़ा हिस्सा निर्यात होने की संभावना है, जबकि 1,64,900 रुपये से शुरू होने वाले इन फ्लैगशिप फोन्स के लिए ग्राहकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है.

Birth Death Registration Rules 2026: 1 अक्टूबर 2026 से जन्म और मृत्यु के दो साल से अधिक पुराने मामलों के पंजीकरण के लिए प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट का आदेश अनिवार्य होगा. 1 से 2 साल की देरी पर DM, SDM या अधिकृत कार्यपालक मजिस्ट्रेट की लिखित मंजूरी और सत्यापन जरूरी होगा.

Yuva Dharma Sansad Ujjain Mohan Bhagwat: उज्जैन में तीन दिवसीय युवा धर्म संसद का उद्घाटन करते हुए संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि धर्म बुढ़ापे या रिटायरमेंट के बाद का विषय नहीं है. सेवाज्ञ संस्थानम् के इस आयोजन में डॉ. भागवत ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा और समाज में धर्म तथा राष्ट्र के उत्तरदायित्वों पर अपने विचार रखे.

Santan Saptami Vrat Katha: संतान सप्तमी का व्रत संतान के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना से किया जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के साथ व्रत कथा का पाठ या श्रवण करना शुभ माना जाता है.

Wellness Lifestyle Trend: Home & Wellness का ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जिसमें लोग घर की सजावट के साथ mental wellness, brain health और बेहतर नींद पर ध्यान दे रहे हैं. Natural light, indoor plants, कम clutter, meditation, exercise और healthy daily habits को lifestyle का हिस्सा बनाने पर जोर बढ़ रहा है.

Urdu Language: भारत एक्सप्रेस उर्दू के Conclave में वक्ताओं ने कहा कि उर्दू केवल एक लिपि नहीं बल्कि आम इंसान के दिल की आवाज है. भाषा को बचाए रखने के लिए इसे AI और कंप्यूटर तकनीक के साथ जोड़ना और परंपरा में जरूरी बदलाव करना बेहद आवश्यक है.

English Speaking Village Kaliachak: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का कालियाचक अंग्रेजी शिक्षकों और ट्यूशन सेंटरों के लिए अपनी अलग पहचान बना चुका है. यहां कई परिवार पीढ़ियों से अंग्रेजी पढ़ाने से जुड़े हैं और स्थानीय क्लास से लेकर ऑनलाइन माध्यम तक छात्रों को पढ़ाते हैं.

Train Blanket Viral Video: रेलवे स्टेशन पर एक महिला के सूटकेस से ट्रेन की चादर मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. महिला ने चादर साथ ले जाने की वजह बताते हुए दावा किया कि टीसी ने उससे ज्यादा पैसे लिए थे.

Prithvi Shaw Engagement Breakup: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आकृति अग्रवाल ने सगाई के कुछ महीनों बाद अलग होने का फैसला किया है. आकृति ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट शेयर कर प्राइवेसी की अपील करते हुए बताया कि दोनों के फ्यूचर गोल्स अलग थे.