Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


Mumbai Crime News: मुंबई के कुर्ला पश्चिम स्थित प्रमोद महाजन पार्क में घूमने गए युवक,युवती के साथ 8 से 10 नाबालिग लड़कों ने कथित तौर पर बदसलूकी और मारपीट की. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आठ नाबालिगों के खिलाफ FIR दर्ज की है, जबकि बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने घटना को लेकर सांप्रदायिक आरोप लगाए हैं.

Dhanush Box Office Collection: ऑपरेशन मोल' ने पहले दिन वर्ल्डवाइड ₹31.55 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर शानदार ओपनिंग की है. वहीं रणबीर कपूर की 'रामायण' 16 दिनों में दुनिया भर में ₹1.574.60 करोड़ कमा चुकी है. जबकि बॉलीवुड की तीन नई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिछड़ गईं.

UP Police Modernization: उत्तर प्रदेश पुलिस ने तकनीकी आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए IIT कानपुर, डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन और Protean eGov Technologies के साथ तीन अहम समझौते किए हैं. इन समझौतों के जरिए साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल फॉरेंसिक और डेटा मैनेजमेंट को मजबूत किया जाएगा. इससे पुलिस की कार्यक्षमता और नागरिकों को मिलने वाली ऑनलाइन सेवाओं में सुधार की उम्मीद है.

Air Hostess Murder Case: महाराष्ट्र के गोंदिया में एयर होस्टेस वर्षा तुरकर हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, वर्षा का प्रेमी नितेश अग्रवाल ही हत्या का मुख्य साजिशकर्ता निकला, जिसने 13 लाख रुपये की सुपारी दी थी. मामले में कुल छह आरोपियों के नाम सामने आए हैं. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कृष राउत और नरेंद्र उर्फ नैनान शेख की तलाश जारी है.

Singrauli Murder Case: सिंगरौली में भूपेंद्र सिंह उर्फ राजन की हत्या के बाद परिजनों ने जयंत पुलिस चौकी के सामने शव रखकर चक्काजाम किया. आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने और हाफ एनकाउंटर की मांग को लेकर करीब 15 घंटे तक प्रदर्शन चला. देर रात पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा और एक दर्जन से अधिक नेताओं को हिरासत में लिया. हत्या के मामले में चार आरोपी पकड़े गए हैं, जबकि अन्य फरार हैं.

Indian Bank Credit Card: इंडियन बैंक अपने ग्राहकों को IB भारत और IB गोल्ड क्रेडिट कार्ड की सुविधा देता है. भारत कार्ड से रोजाना 20 हजार रुपये, जबकि गोल्ड कार्ड से 1 लाख रुपये तक खर्च कर सकते हैं. भारत कार्ड लाइफटाइम फ्री है, वहीं गोल्ड कार्ड पर पहले साल कोई एनुअल फीस नहीं लगती और दूसरे साल से 250 रुपये + GST चार्ज है.

CM Yogi Mother Death: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित पंचूर गांव में निधन हो गया. पौड़ी के SSP सर्वेश कुमार और जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने निधन की पुष्टि की है. सावित्री देवी अपने पैतृक गांव में रह रही थीं.

Amit Shah Igas Bagwal Wishes: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इगास बग्वाल यानी बूढ़ी दीपावली पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लोक संस्कृति और परंपराओं को सहेजने की अपील की. गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल व हरीश रावत ने भी इगास पर्व की बधाई दी.

Amit Shah Celebrates Igas Festival: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के पारंपरिक लोक पर्व इगास के अवसर पर सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पूजा-अर्चना की. अमित शाह ने X पर तस्वीरें साझा करते हुए इगास को उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, आस्था और परंपराओं का प्रतीक बताया.

India vs New Zealand Test: यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 130 रनों की ओपनिंग साझेदारी कर 32 साल पुराना भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया. केएल राहुल SENA देशों में पिछले 15 सालों के दौरान भारतीय ओपनिंग जोड़ी की चारों शतकीय साझेदारियों का हिस्सा रहे हैं.