Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


Rambhabai Ranveer Marathon Story: महाराष्ट्र के बीड में 47 वर्षीय रंभाबाई रणवीर ने बेटियों की पढ़ाई के लिए साड़ी पहनकर नंगे पांव मैराथन दौड़ी और पहला स्थान हासिल किया. पति की मौत के बाद बेटियों की जिम्मेदारी संभाल रहीं रंभाबाई ने 3,000 रुपये की इनामी राशि किताबें खरीदने के लिए जीत ली.

Rahul Roy Stroke Recovery Diet: ब्रेन स्ट्रोक के बाद अभिनेता राहुल रॉय ने अपनी लाइफस्टाइल और खान-पान में कई बदलाव किए हैं और सेहत को लेकर खास सावधानी बरतते हैं. राहुल ने बताया कि सुबह उनकी दिनचर्या कई दवाओं से शुरू होती है और वह ऑयली, जंक व प्रोसेस्ड फूड से दूरी रखते हैं.

Kaushambi Firecracker Factory Blast: कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी नौशाद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. 11 लोगों की मौत के बाद पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई तेज है, ATS भी विस्फोटक सामग्री के स्रोत और भंडारण की जांच कर रही है.

PM Modi World Nomad Games: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिश्केक में छठे विश्व नोमैड खेलों के उद्घाटन समारोह में रूस और ईरान के राष्ट्राध्यक्षों समेत SCO नेताओं के साथ हिस्सा लिया. मोदी ने भारतीय दल से मुलाकात कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं.

Sadhguru Himalayan Board Proposal: सद्गुरु ने हिमालय से जुड़े मुद्दों पर भारत, चीन, पाकिस्तान, नेपाल और भूटान के बीच साझा सहयोग के लिए ‘हिमालयन बोर्ड’ का प्रस्ताव दिया है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक सीमाओं से परे जाकर हिमालय के संरक्षण के लिए इन देशों के बीच नियमित परामर्श और समन्वय जरूरी है.

Badshah Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर साझा बयान जारी कर आपसी सहमति से अलग होने का ऐलान किया है. दोनों ने फैंस और मीडिया से प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की, वहीं रिश्ते में अनबन की चर्चाएं जुलाई से तेज हुई थीं.

Aaj Ka Panchang: 1 सितंबर 2026, मंगलवार को भाद्रपद कृष्ण चतुर्थी सुबह 7:42 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. जानें आज के सूर्योदय-सूर्यास्त, अभिजित मुहूर्त, अमृत काल, राहुकाल, गुलिक काल, यमगंड और दिशाशूल का समय.

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग प्रभाव लेकर आई है. किसी राशि को व्यापार और धन में लाभ मिलेगा तो किसी को स्वास्थ्य, प्रेम और दांपत्य जीवन में सावधानी बरतनी होगी.

Gopalganj Gandak River Dead Bodies: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद गंडक नदी का जलस्तर बढ़ गया है और गोपालगंज में नदी के तेज बहाव के साथ मानव व मवेशियों के शव पहुंच रहे हैं. यादोपुर-मंगलपुर पुल के पास शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। प्रशासन ने नाव चलाने और मछली पकड़ने पर रोक लगा दी है.

Bus Gangrape Case: नोएडा के परी चौक से बस में सवार हुई मैनपुरी की 16 वर्षीय छात्रा के साथ चलती स्लीपर बस में ड्राइवर और कंडक्टर ने गैंगरेप किया. 47 किलोमीटर यानी दिल्ली के कश्मीरी गेट तक दौड़ती बस में पर्दे गिराकर दरिंदगी की गई. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.