Vaibhav Gupta
भारत एक्सप्रेस
सावधान! 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; एमपी से बिहार तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 44 जिलों में बारिश का अलर्ट
6 मई को देश के 14 राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ है. यूपी के लखनऊ और आगरा में मई महीने के ठंडक के पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं. दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद हवा साफ हुई है, वहीं मध्य प्रदेश के 28 जिलों में आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है.
केरल: ‘लाल दुर्ग’ में हुआ बड़ा उलटफेर! कांग्रेस नीत UDF की सत्ता में वापसी, LDF का सूपड़ा साफ
केरल विधानसभा चुनाव 2026 में बड़ा बदलाव हुआ है, जहाँ कांग्रेस नीत यूडीएफ ने 140 में से 99 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है. मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाला एलडीएफ मात्र 38 सीटों पर सिमट गया है.
बिहार के नवादा में दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता: मासूम बच्ची के सिर से उठा मां का साया, ससुराल वाले फरार
बिहार के नवादा में दहेज लोभियों ने 30 वर्षीय खुशबू कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी. मृतका ने मौत से कुछ घंटे पहले अपने भाई को फोन कर जान बचाने की गुहार लगाई थी. पुलिस ने पति और सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
आधार कार्ड पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई: क्या अब मुश्किल होगा बनवाना? प्रक्रिया में बड़े बदलाव की याचिका पर कोर्ट ने सरकार को सौंपा जिम्मा
सुप्रीम कोर्ट ने आधार कार्ड की प्रक्रिया में बड़े बदलाव की मांग वाली याचिका का निपटारा करते हुए याचिकाकर्ता अश्विनी उपाध्याय को केंद्र सरकार से संपर्क करने का निर्देश दिया है. याचिका में मांग की गई थी कि घुसपैठ को रोकने के लिए नया आधार केवल छोटे बच्चों के लिए ही बनाया जाना चाहिए.
सत्ता का बदला मिजाज! ‘कोई फाइल गायब हुई तो…’; पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला ने दिया कैसा आदेश?
पश्चिम बंगाल में चुनावी रुझानों के बीच मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला ने सभी विभागीय सचिवों को आदेश दिया है कि किसी भी महत्वपूर्ण सरकारी फाइल या दस्तावेज को नष्ट या गायब न किया जाए.
गंगोत्री से गंगासगर तक ‘कमल ही कमल’; बीजेपी मुख्यालय से जीत के जश्न में पीएम मोदी, जानें क्या-क्या कहा?
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनाव परिणामों में एनडीए की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने इस जीत को वर्षों की मेहनत का फल बताते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई दी और जनता के प्रति आभार व्यक्त किया.
‘हमें बचा लो…’: दिल्ली अग्निकांड के चश्मदीदों का छलका दर्द! आखिरी कॉल में थमीं सांसें, 20 मिनट की देरी पड़ी भारी
दिल्ली के एक रिहायशी इलाके में लगी भीषण आग ने दो परिवारों को पूरी तरह खत्म कर दिया。 चश्मदीदों और पीड़ितों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड को 3:40 बजे सूचना देने के बावजूद मदद देरी से पहुंची और उपकरणों की कमी के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन विफल रहा.
जेपी एसोसिएट्स के ‘बॉस’ बनेंगे अडाणी: NCLAT ने वेदांता की अर्जी की रद्द, 14,535 करोड़ के प्लान पर लगी मुहर
NCLAT ने अडाणी ग्रुप द्वारा जयप्रकाश एसोसिएट्स (JAL) के लिए लगाई गई 14,535 करोड़ रुपये की सफल बोली पर मुहर लगा दी है. अदालत ने प्रतिद्वंद्वी कंपनी वेदांता की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि कर्जदाताओं की कमेटी (CoC) की प्रक्रिया पूरी तरह वैध थी
ट्रांसजेंडर संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: मेडिकल बोर्ड तय करेगा जेंडर? कानून को लेकर अदालत पहुंचे एक्टिविस्ट
सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसजेंडर संशोधन अधिनियम 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर 6 सप्ताह में जवाब मांगा है. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और अन्य द्वारा दायर इस याचिका में 'सेल्फ-आइडेंटिफिकेशन' का अधिकार खत्म करने और पहचान के लिए मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता पर सवाल उठाए गए हैं.
धूं-धूं कर जल उठीं वसुंधरा की झुग्गियां, दमकलकर्मियों की तत्परता से बची कई जानें और मकान
गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-9 में सोमवार सुबह करीब 5:31 बजे झुग्गियों में भीषण आग लग गई. फायर ब्रिगेड की टीम ने तीन टैंकरों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे पास के रिहाइशी मकान सुरक्षित बच गए.







