Bharat Express DD Free Dish

नेहरू के बाद मनमोहन सिंह से आगे निकले पीएम मोदी, G7 समिट में हिस्सा लेकर बनाया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस में आयोजित G7 समिट में हिस्सा लेने पहुंचे हैं. यह उनका बतौर प्रधानमंत्री छठा G7 दौरा है, जिसके साथ ही उन्होंने पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के 5 बार शामिल होने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. भारत 2019 से लगातार इस शिखर सम्मेलन में एक आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल हो रहा है.

G7 Summit PM Modi Attends 6th G7 Meet Breaks Manmohan Singh Record

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस में आयोजित हो रहे 52वें जी-7 (G7) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंच चुके हैं. इस भागीदारी के साथ ही उन्होंने कूटनीतिक स्तर पर एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. PM Modi अब भारत के इतिहास में सबसे ज्यादा बार G7 समिट में शामिल होने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के पांच बार शामिल होने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.

डॉ. मनमोहन सिंह ने 5 बार किया था प्रतिनिधित्व

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अपने कार्यकाल के दौरान कुल 5 बार इस प्रतिष्ठित वैश्विक बैठक का हिस्सा बने थे. उन्होंने साल 2005 से 2013 के बीच विभिन्न देशों में आयोजित हुए सम्मेलनों में भारत का पक्ष रखा था. लंबे समय तक ये रिकॉर्ड उनके नाम रहा, लेकिन इस साल फ्रांस में कदम रखते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिकॉर्ड छठी बार इस मंच पर बतौर ‘आउटरीच देश’ के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए हैं.

2019 से लगातार मिल रहा है आमंत्रण

गौरतलब है कि भारत दुनिया के सात सबसे विकसित देशों के इस समूह (G7) का स्थायी सदस्य नहीं है. इसके बावजूद, साल 2019 से भारत को लगातार एक ‘विशेष आमंत्रित देश’ के तौर पर बुलाया जा रहा है. कूटनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था, आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर भारत की मजबूत पकड़ के कारण ही पश्चिमी देश हर साल भारत को इस मंच पर आमंत्रित करते हैं.

PM Modi की अब तक की G7 यात्राएं:

2019: फ्रांस

2022: जर्मनी

2023: जापान

2024: इटली

2025: कनाडा

2026: फ्रांस (पेरिस – छठी बार)

चर्चा है कि इस बार के सम्मेलन में भी प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे, जिसमें व्यापार, रक्षा सहयोग और तकनीक (AI) जैसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: NDA सरकार के 12 साल पूरे! पीएम मोदी ने खोला अपनी उपलब्धियों का खजाना, जानिए देश को क्या मिला?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read