Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना के साहस को नमन किया है. 7 मई 2025 को भारत ने पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए सीमा पार आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया था.

क्रूज शिप MV होंडियस पर हंता वायरस के फैलने से तीन विदेशी पर्यटकों की मौत हो गई है. WHO की चेतावनी के बाद कई देश यात्रियों की तलाश कर रहे हैं. चूहों से फैलने वाला यह वायरस फिलहाल भारत के लिए सीधा खतरा नहीं है, लेकिन इंटरनेशनल ट्रैवलर्स के लिए सावधानी बरतना जरूरी हो गया है.

देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है.दिल्ली-NCR और राजस्थान में जहां पारा 40 डिग्री पार करने की तैयारी में है, वहीं दक्षिण भारत के केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Aaj Ka Panchang 8 May 2026: शुक्रवार, 8 मई 2026 को ज्येष्ठ कृष्ण षष्ठी है. आज का 'शुभ योग' आपके कार्यों में सफलता ला सकता है, वहीं दोपहर का 'राहुकाल' और 'विष्टि करण' का साया शुभ कार्यों में बाधा डाल सकता है. ऐसे में पढ़ें आज का पंचांग और जानें मां लक्ष्मी की पूजा के शुभ मुहूर्त.

Aaj Ka Rashifal 8 May 2026: 8 मई 2026, शुक्रवार को मकर राशि में 'उत्तराषाढ़ा नक्षत्र' का चंद्रमा संचार कर रहा है. जहां मकर का चंद्रमा और मेष का सूर्य कुछ राशियों के लिए 'राजयोग' जैसी सफलता ला रहे हैं.

हिमालय की गोद में बसे बाबा केदारनाथ के दर्शन का अनुभव अलौकिक और अविस्मरणीय होता है. फाटा की शांत वादियों में रात्रि विश्राम के बाद, हेलिकॉप्टर के जरिए बादलों को चीरते हुए केदारपुरी पहुंचना किसी दिव्य स्वप्न जैसा प्रतीत होता है.

त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी को बधाई दी है. उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक बताया.

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में 200 रुपये के मामूली विवाद में 51 वर्षीय फखरुद्दीन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मछली मार्केट में हुई इस वारदात के बाद आरोपी मोहसिन फरार है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

राजस्थान के जालौर में एक अनोखा मंदिर है जहां 'कूतरा बावजी' यानी एक कुत्ते की पूजा होती है. सालों पहले अपने मालिक की जान बचाने के लिए एक कुत्ते ने जंगली सूअर से लड़ते हुए जान दे दी थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम के राष्ट्रपति टो लैम को उनके भारत दौरे पर उत्तर प्रदेश की खास विरासत से रूबरू कराया. तोहफों में लखनऊ में विकसित 'नमोह 108' कमल, मुरादाबाद की बनी पीतल की बुद्ध प्रतिमा और वाराणसी का मशहूर बनारसी सिल्क शामिल रहा.