Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


पश्चिम बंगाल चुनाव में ऑब्जर्वर के रूप में तैनात यूपी के IPS अजय पाल शर्मा एक वायरल वीडियो के कारण विवादों में घिर गए हैं. टीएमसी प्रवक्ता रिजू दत्ता ने उन्हें '4 तारीख' के बाद अंजाम भुगतने की धमकी दी है, वहीं अखिलेश यादव ने इसे यूपी प्रशासन की छवि के लिए घातक बताया है.

सूरत के सलाबतपुरा में एक पति ने अपनी डाइटिशियन पत्नी शिल्पा की हत्या कर शव को कंक्रीट के बक्से में छिपा दिया. आरोपी विशाल 5 दिनों तक बच्चों के साथ उसी घर में रहा और पत्नी की गुमशुदगी का नाटक करता रहा.

15 वर्षीय बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में अपने आक्रामक खेल से छाए हुए हैं. उनकी सफलता देख पाकिस्तानी एक्सपर्ट नौमान नियाज ने आरोप लगाया है कि उनके बल्ले में 'AI चिप' लगी हो सकती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगटोक दौरे के दौरान सिक्किम के पद्म पुरस्कार विजेताओं और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ एक विशेष मुलाकात की. इस अनौपचारिक चर्चा में देश के विकास, संस्कृति और सामाजिक नवाचार पर गहन विचार-विमर्श हुआ.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाभारत के एक श्लोक के माध्यम से सफलता के सात मूल मंत्र साझा किए हैं. उन्होंने बताया कि संयम, कुशलता, धैर्य और सोच-समझकर किया गया प्रयास ही उन्नति का आधार है.

समस्तीपुर के रोसड़ा में भाई-बहन आयांश और पल्लवी अपने अद्भुत टैलेंट से सबको हैरान कर रहे हैं. वे आंखों पर पट्टी बांधकर पढ़ सकते हैं और रंगों की पहचान कर सकते हैं. जहां गांव वाले इसे चमत्कार मान रहे हैं, वहीं इसके पीछे 'मिडब्रैन एक्टिवेशन' और कड़ी प्रैक्टिस की बात सामने आ रही है.

उत्तर भारत में भीषण लू और 47 डिग्री तक पहुंच चुके पारे के बीच मौसम विभाग ने बड़ी राहत की खबर दी है. 28 से 30 अप्रैल के बीच दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में धूल भरी आंधी और बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है.

अदानी पब्लिक स्कूल, मुंद्रा ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर डॉ. प्रीति अदानी ने एक प्रेरक और भावुक संबोधन दिया. उन्होंने स्कूल की स्थापना के संघर्ष, 2001 के भूकंप की चुनौतियों और आज के सफल 'चेंजमेकर्स' तैयार करने के सफर को याद किया.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भीषण गर्मी में फिट रहने का अपना देसी राज साझा किया है. वे 51 डिग्री तापमान में भी एसी का उपयोग नहीं करते और लू से बचने के लिए जेब में प्याज रखने की पुरानी परंपरा को मानते हैं.

महाराष्ट्र सरकार ने ऑटो चालकों के लिए मराठी भाषा बोलना और पढ़ना अनिवार्य कर दिया है. नियम पूरा न करने पर परमिट रद्द करने की चेतावनी दी गई है, जिसके विरोध में ऑटो यूनियनों ने 4 मई को हड़ताल बुलाई है.