Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


अमित शाह ने बारासात की रैली में दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है. उन्होंने ममता सरकार पर विफलता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. पहले चरण के 90% मतदान को भाजपा ने बदलाव का संकेत बताया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के 323 साल पुराने ऐतिहासिक ठनठनिया कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की. विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के बीच पीएम ने मां काली का आशीर्वाद लिया और इसके बाद उत्तर कोलकाता में रोड शो कर अपनी चुनावी ताकत दिखाई.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संस्कृत श्लोक के माध्यम से देशवासियों को 'निःस्वार्थ सेवा' का महत्व समझाया है. पेड़ों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि दूसरों के लिए जीना ही जीवन की असली सार्थकता है.

पटना के बाढ़ में अंधविश्वास के चलते अंजलि देवी नामक महिला पर 'डायन' होने का आरोप लगाकर जानलेवा हमला किया गया. 8-10 लोगों की भीड़ ने उसे तब तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गई.

पीएम मोदी सिक्किम की 50वीं वर्षगांठ पर 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का अनावरण करेंगे. 27-28 अप्रैल के इस दौरे में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और पर्यटन से जुड़ी दर्जनों योजनाओं की सौगात मिलेगी.

उत्तर भारत में आज लू का प्रचंड प्रकोप है, जहां दिल्ली में सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई और यूपी के बांदा में पारा 46 डिग्री पार कर गया. हालांकि, 28 अप्रैल से दिल्ली, यूपी, बिहार और एमपी में आंधी-बारिश का दौर शुरू होगा, जिससे तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आने की उम्मीद है.

Aaj Ka Panchang 27 April 2026: सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को 'मोहिनी एकादशी' है. आज 'ध्रुव योग' आपके जीवन में सफलता ला सकता है, वहीं सायं काल तक रहने वाली 'भद्रा' और सुबह का 'राहुकाल' शुभ कार्यों में बाधा डाल सकते हैं. पढ़ें आज का पंचांग और जानें पारण का समय.

Aaj Ka Rashifal 27 April 2026: 3 राशियों के लिए आज का दिन किसी 'खौफनाक सपने' से कम नहीं होगा, वहीं कुछ राशियों के लिए प्रमोशन और 'छप्पर फाड़' धन के दरवाजे खुल रहे हैं. शत्रुओं की चाल और ग्रहों का फेर आपकी परेशानी बढ़ा सकता है. जानें आज का राशिफल और जानें अचूक उपाय.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 30 अप्रैल को लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं. 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर वे भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को नमन करेंगे. ये दौरा लद्दाख की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के सम्मान के साथ-साथ सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के बंद होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं, जिसे PIB फैक्ट चेक ने पूरी तरह गलत बताया है. एजेंसी के अनुसार, एक दुर्घटना की वजह से मामूली ट्रैफिक डायवर्जन किया गया था, लेकिन एक्सप्रेसवे पूरी तरह चालू और सुरक्षित है.