Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स की खोज के लिए मिला है. इस तकनीक से रोशनी के जरिए न्यूरॉन्स को नियंत्रित किया जाता है.

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय पहुंचे. उन्होंने विशेष बच्चों के हुनर और कलात्मक प्रतिभा की जमकर तारीफ की.

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य रखा. उन्होंने कहा कि नई न्याय संहिता लागू होने से अब 3 साल के भीतर पीड़ितों को न्याय मिलेगा.

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को खास न्योता मिला है. नेतनयाहू ने 174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन मछार को दुनिया का हीरो बताया.

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से विकसित भारत' प्रदर्शनी का आयोजन. CM भूपेंद्र पटेल ने दौरा कर नागरिकों से बातचीत की.

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके गाल खींच दिए. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की इस हरकत की कड़ी आलोचना हो रही है.

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना का एक कथित कमेंट वायरल हो रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या करने वाले कलयुगी बेटे बलवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी जमीन का हिस्सा पहले ही बेच चुका था.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और आइसा का जोरदार प्रदर्शन. सौरभ भारद्वाज और नेहा बोरा हिरासत में लिए गए, वृंदा करात ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप.

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को पुलिस द्वारा बाल पकड़कर घसीटने और मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ है. डीएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं.