Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


बस्तर पंडुम 2026 उत्सव के बहाने पीएम मोदी ने बस्तर में आए सकारात्मक बदलाव की सराहना की है. जहां कभी हिंसा का बोलबाला था, आज वहां 55 हजार कलाकार अपनी संस्कृति का जश्न मना रहे हैं. जानिए कैसे यह उत्सव बस्तर की नई पहचान गढ़ रहा है.

गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में साइबर ठगों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है. CBI की नई साइबर विंग और 'S4C' डैशबोर्ड के जरिए अब अपराधियों के नेटवर्क को ट्रैक करना और फंड्स को फ्रीज करना और भी आसान हो जाएगा.

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे ईसाई धर्म और ईसा मसीह को लेकर कुछ खास बातें कहते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है और लोग इसे अलग-अलग दावों के साथ शेयर कर रहे हैं.

T20 World Cup 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच पर मंडरा रहे काले बादल अब छंट चुके हैं. काफी गहमागहमी और बहिष्कार की धमकियों के बाद, पाकिस्तान सरकार ने एक बड़ा यू-टर्न लेते हुए अपनी टीम को 15 फरवरी को कोलंबो में खेलने की इजाजत दे दी है.

फरवरी के दूसरे हफ्ते में उत्तर भारत का मौसम तेजी से करवट ले रहा है. दिल्ली-एनसीआर में दिन के समय हल्की गर्माहट महसूस होने लगी है, जबकि सुबह-शाम ठंड अब भी बनी हुई है. उत्तर प्रदेश और बिहार में कोहरा अभी परेशानी का कारण है.

मुंबई के 'गोल्डन मैन' रोहित पिसाल ने माता रमाबाई आंबेडकर की जयंती पर 39 करोड़ रुपये की एक अनोखी साड़ी बनाई है. हीरे और सोने से लदी इस साड़ी को दुबई में नीलाम किया जाएगा, जिससे मिलने वाली रकम से स्कूल और अस्पताल बनाए जाएंगे.

छत्तीसगढ़ के धमतरी में धर्मांतरित व्यक्ति के शव को घर की बाड़ी में दफनाने पर भारी विवाद हो गया है. ईसाई धर्म अपना चुके जलसिंह नेताम के शव को बाहर निकालने की मांग को लेकर ग्रामीण और आदिवासी समाज प्रदर्शन कर रहे हैं.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के जन्मदिन पर गृह मंत्री अमित शाह और पीएम मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके 'सराहनीय कार्य' और 'अथक परिश्रम' की प्रशंसा की है.

बोर्ड परीक्षाओं के तनाव को 'धर्म और कर्म' के संगम से दूर करने के लिए पीएम मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा 2026' में सफलता का आध्यात्मिक मार्ग दिखाया है. एक प्राचीन संस्कृत श्लोक साझा करते हुए पीएम ने बताया कि कैसे विद्या, विवेक और कर्मशीलता के 'षड्गुणों' से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी. पीएम मोदी ने शिंदे के अथक परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि वे बालासाहेब ठाकरे और धर्मवीर आनंद दिघे के सपनों को साकार कर रहे हैं.