Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री तापसी पन्नू ने इंडस्ट्री के अंदरूनी समीकरणों पर खुलकर बात की है. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे फिल्मों में हीरो की मर्जी अक्सर कास्टिंग पर भारी पड़ती है और क्या उन्हें अपनी बेबाकी के चलते काम से हाथ धोना पड़ा है?

पाकिस्तान के रावलपिंडी में 60 साल के बुजुर्ग हकीम ने 22 साल की युवती से शादी कर इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है. हकीम बाबर का कहना है कि प्यार में उम्र सिर्फ एक नंबर है और वे अपनी नई पत्नी के साथ हनीमून के लिए नीदरलैंड्स जाएंगे.

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 पर गृह मंत्री अमित शाह ने वैज्ञानिकों को दी बधाई. जानें क्यों खास है आज का दिन और कैसे भारत के वैज्ञानिक 'विकसित भारत' के सपने को साकार कर रहे हैं.

यवतमाल जिले के दिग्रस में सांसद संजय देशमुख की कार दुर्घटनाग्रस्त. तेज रफ्तार टिप्पर ने मारी टक्कर. सांसद और उनके चार साथी सुरक्षित. पुलिस मामले की जांच में जुटी.

शादी के जोड़े से पहले एक दुल्हन ने अपनी स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर सबको चौंका दिया. यह भावुक पल उस संघर्ष और शिक्षा को समर्पित था, जिसने उसे आज इस मुकाम तक पहुंचाया है. सोशल मीडिया पर लोग इस सादगी और संदेश की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

फिरोजाबाद में जमीन के बंटवारे को लेकर सगे भाई और पिता ने मिलकर सोए हुए शख्स के सिर में कील ठोंक दी. पीड़ित ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की, जिसके बाद एसएसपी के दखल पर मुकदमा दर्ज हुआ.

इजरायली संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जिसमें सदन से कुछ सांसदों को बाहर जाते देखा जा सकता है. इस वीडियो को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस विशेष सत्र की असल परिस्थितियां क्या थीं.

शुक्रवार सुबह भारत में कई यूज़र्स को WhatsApp Web इस्तेमाल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. लॉग-इन और चैट सिंक से जुड़ी समस्याओं को लेकर Downdetector पर शिकायतें बढ़ीं, जबकि सोशल मीडिया पर भी यूज़र्स ने अपनी परेशानी साझा की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय इजराइल यात्रा का समापन भावुक विदाई के साथ हुआ. इजराइली पीएम नेतन्याहू ने खुद एयरपोर्ट आकर पीएम को विदा किया. इस यात्रा में दोनों देशों के बीच 27 समझौते हुए, आतंकवाद के खिलाफ साझा संकल्प लिया गया और भविष्य की रणनीतिक साझेदारी की नई राहें खोली गईं.

देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. जहां एक तरफ दिल्ली, यूपी और मध्य प्रदेश में फरवरी के अंत में ही अप्रैल जैसी गर्मी ने दस्तक दे दी है और पारा 30 से 35 डिग्री के पार पहुंच चुका है, वहीं पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी है.