Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


कल्याण-डोंबिवली में ठाकरे गुट के पार्षदों के 'लापता' होने के ड्रामे ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब पार्षद मधुर म्हात्रे के पिता ने खुद थाने पहुंचकर अपनी ही पार्टी के पदाधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी. पिता का दावा है कि उनका बेटा सुरक्षित है और गुमशुदगी के पोस्टर सिर्फ राजनीति चमकाने के लिए लगाए जा रहे हैं.

गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को नमन किया. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संबोधन को प्रेरणादायी बताते हुए विकसित भारत के संकल्प को दोहराया.

77वें गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लोकतंत्र, संविधान और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन की भी सराहना की.

77वें गणतंत्र दिवस पर देशभर में मौसम का बदला-बदला मिजाज देखने को मिला. दिल्ली में परेड के दौरान धूप ने राहत दी, लेकिन शाम से बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है. वहीं यूपी, बुंदेलखंड, प्रयागराज और मध्य प्रदेश में ठंड, कोहरा और बारिश ने मौसम की चुनौती बढ़ा दी है.

1950 में सादगी और सीमित संसाधनों के साथ शुरू हुई भारत की पहली गणतंत्र दिवस परेड आज 2026 में शक्ति, तकनीक और आत्मनिर्भरता का भव्य प्रदर्शन बन चुकी है. घोड़े-ऊंटों से लेकर ड्रोन, मिसाइल और महिला अग्निवीरों तक, 76 साल में परेड के साथ-साथ भारत की सोच, सामर्थ्य और आत्मविश्वास भी पूरी तरह बदल गया है.

जब बिना झांकियों और हवाई करतबों के रचा गया था इतिहास! क्या आप जानते हैं कि 26 जनवरी 1950 को जब देश पहली बार 'गणतंत्र' बना, तब नजारा आज से बिल्कुल अलग था? न कर्तव्य पथ पर परेड हुई थी और न ही रंग-बिरंगी झांकियां निकली थीं.

हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता, आध्यात्मिक चेतना और विकास की यात्रा को याद करते हुए राज्य की समृद्धि की कामना की.

प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया में भारतीय संस्कृति के संरक्षण की प्रशंसा करते हुए कहा कि वहां 500 से अधिक तमिल स्कूल हमारी भाषाई विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने 'मलेशिया इंडिया हेरिटेज सोसायटी' के प्रयासों और हाल ही में आयोजित 'लाल पाड़ साड़ी' आइकॉनिक वॉक का जिक्र किया.

भजन और कीर्तन हमारी संस्कृति की आत्मा हैं. आज की युवा पीढ़ी ने इसे 'भजन क्लबिंग' जैसी नई शैली दी है. बड़े शहरों के आधुनिक मंचों पर जब रोशनी और संगीत के बीच युवा पूरी तन्मयता से भजन गाते हैं, तो वह किसी बड़े कॉन्सर्ट जैसा अनुभव होता है.

राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने उनके राष्ट्र, संस्कृति और लोकतंत्र के लिए किए गए आजीवन संघर्ष और आपातकाल के दौरान निभाई गई साहसिक भूमिका को याद किया.