Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान राज्य में शांति बहाली, विकास और अंतर-राज्यीय परिवहन सेवाओं को लेकर चर्चा हुई.

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान एनईपी-2020, भारतीय ज्ञान परंपरा और उच्च शिक्षा के विकास पर सार्थक चर्चा हुई.

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया है. मां ने लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि शरीर पर गंभीर चोटों और टॉर्चर के निशान थे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते 1,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है. जंतर-मंतर पर तनाव के बीच सुरक्षा कारणों से 45 मेट्रो स्टेशन बंद हैं, जबकि राजनीतिक दलों के बीच तीखा बयानबाजी का दौर जारी है.

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक का उपभोक्ता नहीं बल्कि निर्माता बनने का आह्वान किया. उन्होंने स्पेस, क्वांटम मिशन और बायोटेक्नोलॉजी में निजी भागीदारी पर जोर दिया.

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और आयुक्त की अगुवाई में 2000 से अधिक लोगों ने श्रमदान कर 2 किलोमीटर के दायरे से 15 टन कचरा साफ किया.

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत में ले लिया है. वह CJP प्रदर्शन में शामिल होने आए थे. पिछले दिनों वह बॉलीवुड हस्तियों और फिल्मों पर तीखी टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहे हैं.

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया के बीच विवाद हो गया. महिला अधिकारी द्वारा वकील को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद वकीलों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7 लाख से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई और सड़कें जलमग्न हो गई हैं. मौसम विभाग ने भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी दी है

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान और सीजेपी नेताओं को हिरासत में लेने के बाद इंटरनेट पर दावा किया जा रहा है कि जंतर-मंतर या आसपास की सड़कों पर कचरा फैलाया जा रहा है.