Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री होने जा रही है. हुंडई Bayon का डेब्यू 12 अक्टूबर को होगा, जबकि डस्टर हाइब्रिड 19 अक्टूबर को लॉन्च होगी.

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53 लाख कंटेंट पर कार्रवाई की है. इनमें से 98% से अधिक मामलों को कंपनी के एआई ने शिकायत मिलने से पहले ही पकड़कर हटा दिया.

मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर अनोखा प्रदर्शन किया. साथ में, निवासियों ने नगर निगम और वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की.

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन का ऑर्डर दिया है. यह कदम बटालियन स्तर पर सेना की आधुनिक युद्ध क्षमताओं और निगरानी को और मजबूत बनाएगा.

रतलाम रेलवे स्टेशन के पास अनुबंधित बोलोरो गाड़ी में 37 वर्षीय ड्राइवर हिम्मत सिंह का शव अर्द्धनग्न हालत में मिला. मृतक 3 दिन से लापता था. GRP पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर 4.4 और 6.1 की तीव्रता दर्ज की गई, जिसके बाद ऊंची इमारतों से लोग सड़कों पर निकल आए.

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर महादेव' कर दिया गया है. सिंधी समाज की आपत्ति और पुलिस के दखल के बाद यह कदम उठाया गया.

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण किया है. यह एयरशिप आसमान में रहकर दुश्मनों की हर हरकत पर पैनी नजर रखेगा.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति जबरदस्त सम्मान है. रूस-यूक्रेन शांति प्रयासों से लेकर व्यापार वार्ता तक, पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व की बदौलत भारत वैश्विक मंच पर एक मजबूत स्थिति में है.

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग चुके हैं. इससे रोजाना 1.32 करोड़ यूनिट बिजली पैदा हो रही है और 1 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है.