Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


दुर्गा पूजा से ठीक पहले भारत और बांग्लादेश के बीच हिल्सा मछली को लेकर नया विवाद छिड़ गया है. बांग्लादेश ने भारत को हिल्सा निर्यात की अनुमति नहीं दी है, जबकि भारत हाल ही में 500 टन हिल्सा बांग्लादेश भेज चुका है.

चेन्नई में पालतू कुत्ते-बिल्लियों को सड़कों पर खुला छोड़ने पर ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन 25,000 रुपये का जुर्माना लगाएगा. जानवरों में लगी माइक्रोचिप के जरिए लापरवाह मालिकों की पहचान की जाएगी.

'अर्नब' चक्रवात के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 50 घंटे से जारी तूफानी बारिश ने भारी तबाही मचाई है. हादसों में 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 32 जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है.

विवादों के बीच चुनाव आयोग की अहम बैठक में CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों आयुक्त शामिल हुए. आयोग ने दिल्ली और महाराष्ट्र में मतदाता सूची (SIR) के लिए दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तारीखें बढ़ा दी हैं.

बिहार के जमुई कांड को लेकर देश भर में गुस्सा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्य आरोपी नंदन यादव से मुलाकात की है.

चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में पुलिस हेड कांस्टेबल नितिन की सिर में गोली लगने से मौत हो गई. घटना के वक्त घर में पत्नी और बेटा मौजूद थे. एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा कि फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है और तफ्तीश के बाद ही सच सामने आएगा.

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की झुलसकर मौत हो गई. यात्रियों के मना करने के बावजूद बस नहीं रोकी गई.

बिहार के लखीसराय में 60 साल के पिंकू सिंह ने 23 साल की वर्षा रानी से शादी रचाई है. दोनों का अतीत दुखद रहा है. पिंकू की पत्नी 10 साल पहले छोड़ गई थी, जबकि वर्षा को पहली शादी में हादसे के बाद पति ने ठुकरा दिया था.

EPF Scheme 2026 के नए नियमों के तहत अब मात्र 12 महीने की नौकरी के बाद घर खरीदने, बनाने या रिनोवेशन के लिए पीएफ से पैसा निकाला जा सकता है.

एशियन गेम्स 2026 में भारत की सीमा कुमारी ने जूते का सोल निकलने के बावजूद 10,000 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता. वहीं 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले में भारतीय टीम ने सिल्वर मेडल हासिल किया. छठे दिन भारत ने कुल 5 मेडल अपने नाम किए.