Vaibhav Gupta
भारत एक्सप्रेस
‘अंतर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार’ से सम्मानित होंगे जैन आचार्य लोकेश, कपिल मिश्रा ने बताया गौरव का क्षण
युद्ध, हिंसा और परमाणु खतरों से जूझ रहे विश्व को शांति और सद्भावना का संदेश देने के प्रयासों के लिए, आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा, मलाला यूसुफजई और जैन आचार्य लोकेशजी को 9 अगस्त को लंदन में 'अंतर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा.
चीन ने ट्रंप के टैरिफ की धमकी पर दी प्रतिक्रिया, कहा- रूस के साथ व्यापार वैध
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन पर रूसी तेल खरीदने को लेकर टैरिफ लगाने की धमकी के बीच, चीन के विदेश मंत्रालय ने रूस सहित अन्य देशों के साथ अपने व्यापार और ऊर्जा सहयोग को "वैध और कानूनी" बताया है. शुक्रवार को नियमित प्रेस वार्ता में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा, “चीन की स्थिति स्पष्ट और स्थिर है.
भारत में 2024 में कैंसर ( Cancer ) के 15 लाख से अधिक मामले दर्ज हुए : मंत्री प्रतापराव जाधव
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने शुक्रवार को संसद में कहा कि 2024 में भारत में कैंसर के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में जाधव ने देश में कैंसर के बढ़ते मामलों का विवरण दिया.
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर अपने हाथों से मिठाई बनाकर भाई को दें सरप्राइज, सेहत और स्वाद में है भरपूर
इस बार रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा. ये पर्व भाई-बहन के बीच अटूट रिश्ते एवं प्यार का पर्व है. इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर अपने भाई से अपनी सुरक्षा और जीवन के हर मोड़ पर साथ रहने का वचन लेती है. इसमें भाई-बहन एक दूसरे को तोहफे देने के साथ ही अलग-अलग तरह की मिठाइयां खिलाते हैं.
28 साल का ब्रेक खत्म, ‘बुलेट’ से एक्टिंग की दुनिया में लौट रहीं हैं एक्ट्रेस डिस्को शांति श्रीहरि
80 और 90 के दशक में तमिल फिल्म उद्योग की लोकप्रिय अभिनेत्री डिस्को शांति श्रीहरि ने लगभग 28 साल से कोई फिल्म नहीं की. मगर अब वे निर्देशक इनासी पांडियन की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'बुलेट' से तमिल सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं.
टैरिफ ( Tariff ) क्या होता है, इसका बाजारों पर क्या असर पड़ता है?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. इससे भारत पर कुल टैरिफ 50 फीसदी हो गया है. इससे भारत के उत्पाद अमेरिकी बाजार में महंगे हो जाएंगे. ज्यादा कीमत के कारण अमेरिका में भारत निर्मित सामान की डिमांड एंड सप्लाई भी घटने सकती है.







