Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

राहुल गांधी किसी महिला के साथ आए नजर, अपत्तीजनक दावो के साथ वायरल हुआ वीडियो, जानें सच

सोशल मीडिया पर इन दिनों कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में वो किसी युवती के नजर आ रहे है.

सोशल मीडिया पर इन दिनों कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में वो किसी युवती के साथ नजर आ रहे है. इस वीडियो को शेयर कर कई यूजर्स आपत्तिजनक दावों के साथ इसे शेयर कर रहे है. लेकिन क्या वीडियो के पीछे कुछ और सच्चाई है? आइए जानते हैं.

क्या है वायरल दावा?

दरअसल, सोशल मीडिया पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का किसी एयरपोर्ट पर एक युवती के साथ चलने का वीडियो वायरल हो गया. इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स आपत्तिजनक दावों के साथ शेयर कर रहें हैं, जिससे उनकी छवि को खराब किया जा सके.

इस वीडियो को एक एक्स यूजर ने शेयर करते हुए लिखा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी विदेश में किसी युवती के साथ देखे गए हैं. अब इस वीडियो को सच मान कर कई अन्य यूजर शेयर कर रहे हैं.

क्या है सच?

ऐसे दावों के साथ वीडियो के वायरल होते ही हमारी भारत एक्सप्रेस की फैक्ट चेक टीम ने इसकी जांच शुरू की. टीम ने पहले वीडियो से जुड़े कीवर्ड्स को सर्च किया, जिसमें हमें एक न्यूज ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट मिली. इस रिपोर्ट से ये बात साफ हुई की वीडियो सितंबर 2025 का है, जिसमें वो किसी अन्य महिला नहीं बल्कि अपनी भांजी मिराया वाड्रा के साथ हैं.

साथ ही टीम ने कांग्रेस नेताओं और प्रवक्ताओं के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच की. जांच में टीम को कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का एक ट्विट मिला, जिसे उन्होंने 13 नवंबर 2025 को किया था. इस ट्विट से ये स्पष्ट होता है कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही युवती राहुल गांधी की भांजी है.

इसके बाद टीम ने मिराया वाड्रा की तस्वीरों को वीडियो में दिख रही युवती से मैच कराया तो ये बात पूरी तरह से साफ हो गई.

निष्कर्ष

भारत एक्सप्रेस की जांच से इस बात की पुष्टि हो गई कि किया गया दावा झूठा और भ्रामक है, जिसे जानबूझकर गलत दावे के साथ फैलाया जा रहा है, जबकि सच कुछ और ही है. इसलिए किसी भी पोस्ट, वीडियो को शेयर करने से पहले उसकी पुष्टि जरुर करें.

ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार देश के सबसे अनुभवी और परिपक्व सीएम- तेजस्वी यादव, जाने वायरल वीडियो का सच

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital