Vaibhav Gupta
भारत एक्सप्रेस
कासगंज में भीषण सड़क हादसा: यूपी और राजस्थान रोडवेज की बसों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत
उत्तर प्रदेश के कासगंज में मथुरा-बरेली हाईवे पर शनिवार सुबह यूपी और राजस्थान रोडवेज की बसों में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई. सोरों थाना क्षेत्र में कलेक्ट्रेट के पास हुए इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 36 यात्री घायल हुए हैं.
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के जन्मदिन पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई, बोले- ‘मोदी जी के समृद्ध भारत के विजन को कर रहे साकार’
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के 62वें जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें बधाई दी है. अमित शाह ने देश के निर्यात संवर्धन और उद्योग क्षेत्र को मजबूती देने में पीयूष गोयल के कड़े परिश्रम की तारीफ करते हुए कहा कि वे पीएम मोदी के समृद्ध भारत के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं.
लालू के बर्थडे पर भारी पड़ा ‘लौंडा नाच’, पत्नी राबड़ी दवी के लिए हीरे का तोहफा बना जी का जंजाल
लालू यादव के जन्मदिन पर राबड़ी देवी द्वारा भोजपुरी सिंगर छोटू छलिया को दिया गया कंगन बिहार में सियासी मुद्दा बन गया है. सिंगर के इसे 'डायमंड कंगन' बताने के बाद जेडीयू ने आरजेडी से इसका असली जीएसटी बिल मांगा है और बिल न मिलने पर आर्थिक अपराध इकाई से जांच कराने की चेतावनी दी है.
नीट री-एग्जाम 2026: कैबिनेट सेक्रेटरी ने एनटीए और राज्यों के अफसरों संग की बड़ी बैठक, बोले- गड़बड़ी की तो सीधे जाएंगे जेल
21 जून 2026 को होने वाले नीट री-एग्जाम को लेकर कैबिनेट सेक्रेटरी डॉ. टीवी सोमनाथन ने एनटीए प्रमुख और राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि परीक्षा की निष्पक्षता में बाधा डालने या गड़बड़ी करने की कोशिश करने वालों पर कानून की पूरी सख्ती बरती जाएगी.
मौसम का बड़ा पलटफेर: दिल्ली-NCR में ठंडी हवाएं, बिहार में आंधी-पानी का ऑरेंज अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बूंदाबांदी से तापमान 34 डिग्री तक गिर गया है, जबकि बिहार में मानसून की दस्तक के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. इसके अलावा मध्य प्रदेश, यूपी और राजस्थान के कई हिस्सों में प्री-मानसून की आंधी-बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है.
‘सर्वअमृत योग’ का महा-संयोग, सुबह राहुकाल और ‘दिशा शूल’ से बचना जरूरी; जानें सटीक समय और उपाय
Aaj Ka Panchang 13 June 2026: आज का 'सुकर्मा' और 'सर्वअमृत योग' आपके जीवन में सफलता और सुख-समृद्धि ला सकते हैं, वहीं सुबह के समय प्रभावी रहने वाला 'राहुकाल' और पूर्व दिशा का 'दिशा शूल' आपके हर बनते काम को बिगाड़ने की ताक में बैठा है.
मास शिवरात्रि’ का खौफनाक संयोग! 4 राशियों पर मंडराया काला साया; मकर-कुंभ की खुलेगी लॉटरी, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 13 June 2026: ज्येष्ठ मास की त्रयोदशी तिथि और मास शिवरात्रि का विशेष संयोग बन रहा है. मेष और धनु सहित 4 राशियों के लिए आज का दिन किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा. वहीं, मकर, सिंह और कुंभ राशि वालों के लिए करियर में छप्परफाड़ तरक्की और नए व्यावसायिक अवसरों के द्वार खुल रहे हैं.
‘मेरा कोई फेवरेट क्रिकेटर नहीं…’, हाथ में अंडर-19 की कमान आते ही क्या बोल गए यशवर्धन?
ग्वालियर के हुरावली निवासी और सिंधिया स्कूल के छात्र यशवर्धन सिंह चौहान का चयन अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम में हुआ है, जहां उन्हें कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है. श्रीलंका दौरे पर 3 वन-डे और 2 मल्टी-डे मैच खेलने जाने वाली इस टीम का कैंप 23 जून से शुरू होगा और पहला मैच 4 जुलाई को खेला जाएगा.
लखनऊ से दिल्ली जा रहे 180 यात्रियों की अटकी सांसें, इंडिगो के विमान में बम की अफवाह से मची अफरा-तफरी
शुक्रवार सुबह लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट के टॉयलेट में 'बम' लिखा टिश्यू पेपर मिलने से हड़कंप मच गया. 180 यात्रियों को उतारकर की गई जांच में ये धमकी फर्जी निकली.
अकेलापन दूर करने के चक्कर में लेडी टीचर ने गवाएं 34 लाख! वैवाहिक साइट पर ‘नकली डॉक्टर’ बनकर बैठा था ठग
मध्य प्रदेश के शहडोल में एक सरकारी महिला शिक्षिका से मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए 34 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है. खुद को लंदन का डॉक्टर बताने वाले आरोपी ने शादी का झांसा देकर, गिफ्ट और कस्टम ड्यूटी के नाम पर महिला से अलग-अलग खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर करवा लिए.







