Bharat Express DD Free Dish

विशाल तलवार




भारत एक्सप्रेस


इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जाली दस्तावेजों से होने वाली शादियों और मानव तस्करी, यौन शोषण जैसी घटनाओं को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश विवाह पंजीकरण नियम 2017 में संशोधन करने के लिए छह महीने का समय दिया है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फतेहपुर के मंझनपुर गांव में सार्वजनिक तालाब पर अतिक्रमण की जांच के लिए सिविल जज की अध्यक्षता में आयोग गठित किया है.

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे में 22 मई से 5 जून तक पर्यावरण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है. इस दौरान पौधारोपण, प्लास्टिक प्रदूषण जागरूकता, सफाई अभियान और साइकिल रैली जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस भर्ती बोर्ड को आदेश दिया है कि पूर्व में शारीरिक दक्षता में सफल अभ्यर्थियों की दोबारा जांच कर एक माह के भीतर निष्पक्ष निर्णय लिया जाए और फिट पाए जाने पर रिक्तियों के अनुसार नियुक्ति दी जाए.

इलाहाबाद हाईकोर्ट में यूपी अधीनस्थ शिक्षा (टीजीटी) सेवा संशोधन नियमावली 2024 की वैधता को चुनौती दी गई है, जिसमें कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पद के लिए बीएड को मान्यता देने का प्रावधान है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस भर्ती 2018 के शारीरिक परीक्षा में अनफिट करार दिए गए अभ्यर्थियों को राहत देते हुए, दोबारा मेडिकल जांच कराने और रिक्तियों के आधार पर नियुक्ति पर विचार करने का निर्देश दिया.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सहायक अध्यापक भर्ती 2018 में दाखिल 66 याचिकाओं में से 3 पर पुनर्मूल्यांकन का आदेश दिया है, जबकि शेष 63 याचिकाएं खारिज कर दी गई हैं.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गैंग चार्ट तैयार करने में यूपी गैंगस्टर एक्ट व सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के उल्लंघन को गंभीरता से लिया. कोर्ट ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और सभी जिलों में प्रशिक्षण की कार्ययोजना लागू करने का निर्देश दिया है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 12 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पीड़िता के विरोधाभासी बयानों के आधार पर सशर्त जमानत दी. अदालत ने एफआईआर में देरी और मेडिकल रिपोर्ट में सहमति के उल्लेख को भी लिया संज्ञान में.

Allahabad High Court news: इलहाबाद हाईकोर्ट ने एक लेखपाल को तलब किया, जो ट्यूबवेल तोड़ने की धमकी दे रहा था. कोर्ट ने उसे आपराधिक अवमानना की कार्यवाही की चेतावनी दी.