विशाल तलवार
भारत एक्सप्रेस
स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, कहा– अस्पताल नहीं, शव विच्छेदन गृह बन चुका है
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल की बदहाली पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि यह अस्पताल नहीं बल्कि शव विच्छेदन गृह बन गया है. कोर्ट ने मेडिकल माफिया, भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए.
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पुलिस विवेचना और चार्जशीट में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही, शीर्ष अधिकारियों तक होगी जांच
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साइबर अपराध व डिजिटल साक्ष्य की जांच में सुधार हेतु तकनीकी प्रशिक्षण देने के साथ पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं. चार्जशीट प्रस्तुत करने से पहले सर्कुलर व कोर्ट निर्देशों का पालन अनिवार्य किया गया है.
गोरखपुर संप्रेक्षण गृह में 71 बाल अपचारियों की दुर्दशा पर हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गोरखपुर के राजकीय संप्रेक्षण गृह में बाल अपचारियों की अमानवीय स्थिति पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है. कोर्ट ने महिला एवं बाल कल्याण विभाग को विस्तृत जानकारी देने का निर्देश दिया है.
आरोपी पत्रकार मोहम्मद ज़ुबैर के खिलाफ FIR में हस्तक्षेप से इंकार, जांच पूरी होने तक गिरफ्तारी पर रोक; विदेश जाने पर प्रतिबंध
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पत्रकार मोहम्मद ज़ुबैर के खिलाफ दर्ज एफआईआर में हस्तक्षेप से इनकार किया, लेकिन गिरफ्तारी पर रोक लगाई है. कोर्ट ने कहा कि प्रथमदृष्टया अपराध प्रतीत हो रहा है, इसलिए निष्पक्ष विवेचना आवश्यक है.
रविवार को प्रथम प्रयागराज आर्थोप्लास्टी मीट 2025 में भाग लेंगी आर्थोपेडिक सर्जरी की अग्रणी हस्ती
प्रयागराज ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम प्रयागराज आर्थोप्लास्टी मीट 2025 में देश भर के प्रमुख ऑर्थोपेडिक सर्जनों की भागीदारी होगी. यह सम्मेलन ज्ञानवर्धक सत्रों और अनुभवों के आदान-प्रदान के माध्यम से आर्थोप्लास्टी के क्षेत्र में नई दिशाएं प्रदान करेगा.
फेसबुक पर पाकिस्तानी अफसर की पत्नी को भारत की गोपनीय जानकारी दे रहा था तुफैल, वाराणसी में एटीएस ने किया गिरफ्तार
वाराणसी में एटीएस ने मोहम्मद तुफैल को पाकिस्तान से संपर्क और संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. तुफैल ने आतंकी संगठन से जुड़े वीडियो और भारत विरोधी संदेश सोशल मीडिया पर फैलाए थे.
स्वास्थ्य सेवाओं का आधुनिकीकरण: केंद्रीय चिकित्सालय उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज की पैथ लैब में ऑटोमेटेड ब्लड कल्चर सिस्टम का उद्घाटन
प्रयागराज के उत्तर मध्य रेलवे के केंद्रीय चिकित्सालय में अत्याधुनिक ऑटोमेटेड ब्लड कल्चर सिस्टम (BACT/Alert 3D) की स्थापना से रक्त संक्रमण की पहचान अब तेज, सटीक और प्रभावी होगी.
विदेशी ऑनलाइन कंपनियों के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन
प्रयागराज में स्वदेशी जागरण मंच उच्च न्यायालय इकाई ने विदेशी ऑनलाइन कंपनियों और पाकिस्तान समर्थक देशों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. चीन, अमेरिका, तुर्की और अजरबैजान के उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान किया गया.
बिना सुनवाई और साक्ष्य के की गई बर्खास्तगी अवैध, हाई कोर्ट ने LIC अधिकारी को बहाल करने का दिया आदेश
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एलआईसी के विकास अधिकारी शारदा प्रसाद सिंह की बिना सुनवाई और साक्ष्य के की गई बर्खास्तगी को अवैध करार देते हुए उन्हें सेवा में बहाल करने का आदेश दिया है.
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल की बदहाल स्थिति पर जताई नाराजगी , डीएम, सीएमओ समेत अफसरों को किया तलब
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल, प्रयागराज की खराब व्यवस्था और मरीजों की दुर्दशा पर गहरी चिंता जताई है, प्रमुख अधिकारियों को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है.





