Bharat Express DD Free Dish

विशाल तलवार




भारत एक्सप्रेस


प्रयागराज महाकुंभ में उत्तर प्रदेश पर्यटन के शिविर "यूपी दर्शन मंडपम" में सबसे अधिक पर्यटकों की संख्या दर्ज हुई. 45 दिनों के महाकुंभ में 65 लाख से अधिक विजिटर पहुंचे, जिससे राज्य के धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को नई गति मिली.

महाकुंभ में इस्तेमाल हुई मिस्ट ब्लोअर और मिनी फॉगिंग मशीनों का सफल संचालन अब पूरे उत्तर प्रदेश में किया जाएगा. डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया नियंत्रण के लिए 107 ब्लोअर मिस्ट मशीनें नगर निगमों को और 110 मिनी फॉगिंग मशीनें स्वास्थ्य विभाग को सौंपी जाएंगी.

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के आयोजन ने प्रयागराज की अर्थव्यवस्था को 200-300% तक बढ़ावा दिया. रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बड़े उछाल की संभावना है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 फरवरी को महाकुम्भ के समापन की घोषणा के अवसर पर मेला क्षेत्र में 15 दिनों विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए थे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संचालित विशेष अभियान के तहत जवानों ने 15 देशों और 20 से अधिक राज्यों के बिछड़े श्रद्धालुओं को उनके परिवारों से मिलाया.

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में डिजिटल खोया-पाया केंद्रों और निजी संस्थाओं के सहयोग से 54,357 बिछड़े श्रद्धालुओं का पुनर्मिलन हुआ, जिससे यह आयोजन दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित बना.

मुख्यमंत्री ने सीडी रेशियो को 67-70% तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा की. सरकार युवाओं को मार्केटिंग, डिजाइनिंग, पैकेजिंग व तकनीक से जोड़ने के साथ ऋण वितरण के लिए मंडल स्तर पर कैंप आयोजित करेगी.

महाकुंभ 2025 ने सनातन धर्म की आध्यात्मिक गरिमा के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन में नया कीर्तिमान स्थापित किया. प्रतिदिन 1.5 से 1.75 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर सुगमता से अपने गंतव्य को लौटे.

महाकुंभ में यूपी रोडवेज ने 8550 बसों का संचालन किया, जिससे 3.25 करोड़ श्रद्धालुओं को गंतव्य तक पहुंचाया गया. शटल सेवा की 750 बसों ने 17 दिनों तक निःशुल्क सेवा दी.

महाकुंभ में श्रद्धालुओं और संतों को सस्ती दरों पर 2000 मीट्रिक टन राशन उपलब्ध कराया गया, जिसे मार्च तक बढ़ा दिया गया है. सरकार ने मोबाइल वैन और डिजिटल माध्यमों से वितरण की सुविधा जारी रखी है.