Bharat Express DD Free Dish

विशाल तलवार




भारत एक्सप्रेस


महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर त्रिवेणी संगम में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. लंदन, ब्राजील, मैक्सिको और अमेरिका समेत दुनिया के कई अन्य देशों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में पवित्र स्नान किया.

Mahashivratri 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि के पावन स्नान पर्व पर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं.

महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान पर्व पर सुबह 8 बजे तक ही लाखों लोगों ने स्नान कर इस महारिकॉर्ड को स्थापित कर इस महाकुम्भ को संख्या के लिहाज से इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में उपद्रव की साजिश पर सख्त रुख अपनाया, लेकिन ट्रेनों में श्रद्धालुओं पर हुए हमलों पर चर्चा न होने से जनता में भ्रम की स्थिति बनी हुई है.

महाकुंभ 2025 का समापन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अंतिम पूजन के साथ होगा. जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि ने इसे सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया.

महाकुंभ 2025 में 10,000 लोगों ने सबसे लंबी हैंड प्रिंटिंग पेंटिंग बनाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. समुद्र मंथन के दृश्य को दर्शाने वाली यह पेंटिंग सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक बनी.

महाशिवरात्रि स्नान पर्व पर प्रयागराज में नो-व्हीकल जोन लागू होगा. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर विशेष व्यवस्था की गई है. आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है, भीड़ प्रबंधन कड़ा रहेगा.

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, जहां हिमाचल के मुख्यमंत्री, ओडिशा के राज्यपाल, ईशा अंबानी और रवीना टंडन सहित कई गणमान्य लोगों ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई.

एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुम्भ 2025 का आयोजन न केवल सनातन परंपरा को सुदृढ़ कर रहा है, बल्कि ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के भाव को भी सशक्त कर रहा है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में संत गाडगे महाराज की 149वीं जयंती पर उन्हें सामाजिक न्याय और स्वच्छता का अग्रदूत बताया. उन्होंने संत गाडगे के विचारों को प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान से जोड़ा और अगले वर्ष उनकी 150वीं जयंती को भव्य रूप से मनाने का संकल्प लिया.