Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

विशाल तलवार




भारत एक्सप्रेस


महाकुंभ में स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर प्रबंधन किया गया है, जिसके तहत अब तक 100 से अधिक हार्ट अटैक के मरीजों की जान बचाई गई है.

सोमवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जूना अखाड़े के अध्यक्ष हरि गिरी के नेत़ृत्व में अखाड़े के साधु, संतों ने गंगा पूजन कर पंच कोसीय परिक्रमा की शुरुआत की.

महाकुम्भ नगर में सोमवार को दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार द्वारा "वैश्विक आतंकवाद - समाधान भारतीय संस्कृति के परिप्रेक्ष्य में" विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया.

मनोहर लाल खट्टर ने प्रयागराज नगर निगम में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया और उन्हें स्वच्छता सेनानी की उपाधि दी.

महाकुंभ में ठंड के मौसम में श्रद्धालुओं को अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था करने में आसानी होगी. ऑनलाइन लकड़ी व्यवस्था से श्रद्धालुओं को ठंड से बचाव में मदद मिलेगी.

महाकुंभ मेले में देश की नामचीन कंपनियां अपनी ब्रांडिंग कर रही हैं और इसके लिए लगभग 30 हजार करोड़ रुपये खर्च कर रही हैं. यह न केवल उत्तर प्रदेश के लिए, बल्कि ब्रांड इंडिया के लिए भी वैश्विक स्तर पर एक मजबूत पहचान बनाने में मदद करेगा.

Mahakumbh Fire: महाकुंभ मेला में सिलेंडर के फटने से लगी आग को अग्निशमन विभाग की टीम ने समय पर बुझा लिया. इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन करीब 25-30 लोगों को सुरक्षित निकाला गया.

डिजिटल महाकुंभ खोया-पाया केंद्र CM के कुशल प्रशासन और आधुनिक तकनीक के उपयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण है. पूरे मेला में कल 10 खोया पाया केंद्र स्थापित किए गए हैं.

महाकुंभ में नारी शक्ति का भी प्रतिनिधित्व दिख रहा है. गंगा तट पर 100 से अधिक मातृ शक्ति ने जूना अखाड़ा में प्रवेश की दीक्षा ली. वहीं, 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ मेला के पहले रविवार के दिन श्रद्धालुओं का रेला संगम नगरी में उमड़ा.

महाकुम्भ में सुरक्षा को लेकर योगी सरकार ने जो दावे किए थे वो रविवार को आग की घटना के दौरान पूरी तरह खरे उतरे. सेक्टर 19 में लगी आग पर चंद मिनटों में प्रशासन ने काबू पा लिया और एक भी जनहानि नहीं होने दी.