Bharat Express DD Free Dish

विशाल तलवार




भारत एक्सप्रेस


अमृत स्नान के लिए निकली अखाड़ों की शोभा यात्रा में कुछ नागा साधु घोड़ों पर सवार थे तो कुछ पैदल चलते हुए अपनी विशिष्ट वेशभूषा और आभूषणों से सजे हुए थे. जटाओं में फूल, फूलों की मालाएं और त्रिशूल हवा में लहराते हुए उन्होंने महाकुम्भ की पवित्रता को और भी बढ़ा दिया.

MahaKumbh 2025: पौष पूर्णिमा स्नान पर्व के बाद अब मंगलवार को महाकुंभ का महास्नान शुरू हो चुका है. मकर संक्रांति पर सबसे पहले अखाड़ों ने अमृत स्नान किया. संगम तट पर देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई.

महाकुंभ के अद्वितीय आयोजन में भगवा और तिरंगे का संगम भारतीय संस्कृति और एकता का प्रतीक बन गया है.

महाकुम्भ के पहले अमृत स्नान की तैयारियां पूरी हो गई हैं, अखाड़ों के साधु-संन्यासी मकर संक्रांति के पर्व पर संगम में स्नान करेंगे. महाकुम्भ मेला प्रशासन ने भी अमृत स्नान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं.

महाकुम्भ पर्व विश्वबन्धुत्व की भावना के साथ जीवन के नैतिक मूल्यों तथा आदर्शों के रक्षण हेतु निरन्तर विश्व मंगल की ओर अग्रसर है.

प्रयागराज रेल मण्डल ने पहले से की गई तैयारियों के कारण श्रद्धालुओं को ज्यादा दिक्कतों का समना नहीं करना पड़ा. प्रयागराज रेल मण्डल ने शाम 06 बजे तक 50 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई.

महाकुम्भ 2025 के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा स्नान के दिन सोमवार को संगम तट पर डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालुओं पर योगी सरकार ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराई.

महाकुंभ में उमड़ी भारी भीड़ के बीच प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कट आउट के साथ लोगों ने सेल्फी ली. देशभर से आए श्रद्धालुओं में इन नेताओं के प्रति दीवानगी देखी गई, वहीं महाकुंभ की व्यवस्थाओं की भी उन्होंने सराहना की.

बाबा मोक्षपुरी (Baba Mokshpuri) कहते हैं, "मैं भी कभी साधारण व्यक्ति था. परिवार और पत्नी के साथ समय बिताना और घूमना मुझे पसंद था. सेना में भी शामिल हुआ. लेकिन एक समय ऐसा आया जब मैंने महसूस किया कि जीवन में कुछ भी स्थायी नहीं है. तभी मैंने मोक्ष की तलाश में इस अनंत यात्रा की शुरुआत की."

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की मदद के लिए विशेष शिविर लगाए गए हैं, जहां लाउडस्पीकर के माध्यम से बिछड़े हुए लोग अपनों से मिल रहे हैं। पिंकी की मम्मी भी एक नंबर ब्रिज पर पहुंची, जहां उनकी बेटी उनका इंतजार कर रही थी.