Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Independence Day 2024: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के हेडक्वार्टर में चेयरमैन उपेंद्र राय ने फहराया तिरंगा, आजादी के नायकों को किया नमन

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के नोएडा स्थित मुख्यालय में चेयरमैन, एमडी व एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की.

Independence Day 2024

भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय.

Independence Day: देश आज स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ मना रहा है. आजादी का ये जश्न पूरे हिंदुस्तान में जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के नोएडा स्थित मुख्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

सीएमडी उपेंद्र राय ने फहराया तिरंगा

इस दौरान भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी व एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की और आजादी के नायकों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए. इसके बाद उन्होंने तिरंगा फहराया. कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के डायरेक्टर और ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय, डायरेक्टर संजय स्नेही के अलावा विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे.

ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में सीएमडी उपेंद्र राय ने भारत एक्सप्रेस के सभी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपने विचार साझा किए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital