Bharat Express DD Free Dish

तीन रंगों में बसी है राष्ट्र की आत्मा- ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशवासियों से राष्ट्रीय ध्वज को सही ढंग से मोड़ने और गर्व के साथ ऊँचा फहराने की अपील

भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, हमारी आज़ादी, एकता और गौरव का प्रतीक है. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभर में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने और उसे सम्मानपूर्वक संभालने की अपील की जा रही है.

भारत का तिरंगा न सिर्फ एक झंडा है, बल्कि यह उस आज़ादी, बलिदान और अखंडता का प्रतीक है जिसे भारत के करोड़ों लोगों ने पीढ़ियों से सींचा है. हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी को जब यह झंडा लहराता है, तो करोड़ों देशवासियों के दिलों में गर्व और देशभक्ति की भावना उमड़ पड़ती है.

हाल ही में देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को एक बार फिर नई ऊर्जा के साथ शुरू किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से अपील की है कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराया जाए. यह अभियान 2022 से लगातार मनाया जा रहा है और इसका उद्देश्य आम नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और जुड़ाव को बढ़ाना है.

सोशल मीडिया पर मिल रहा समर्थन

केंद्र सरकार और कई राज्य सरकारें स्कूलों, सरकारी दफ्तरों, रेलवे स्टेशनों और गांवों तक तिरंगे के वितरण की व्यवस्था कर रही हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया पर #HarGharTiranga ट्रेंड कर रहा है, जिसमें लाखों लोग अपने प्रोफाइल पिक्चर में तिरंगा लगाकर भागीदारी दिखा रहे हैं.

साथ ही, ‘Fold it right, hold it high’ जैसे संदेशों के ज़रिए लोगों को यह सिखाया जा रहा है कि राष्ट्रीय ध्वज के साथ सम्मानजनक व्यवहार कैसे किया जाए जैसे कि, इसे सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही फहराना चाहिए, ज़मीन पर नहीं गिरने देना चाहिए, और इसे सही तरीके से मोड़ना चाहिए.

राष्ट्रीय ध्वज को लेकर यह भावनात्मक जुड़ाव केवल प्रतीकात्मक नहीं है. यह एकता, समरसता और विविधता में एकता का भी संदेश देता है. आज जब देश कई आंतरिक और वैश्विक चुनौतियों से जूझ रहा है, तब तिरंगा हमें याद दिलाता है कि हम सब एक हैं.

ये भी पढ़े: गुलामी के प्रतीकों से मुक्ति की ओर बढ़ता भारत, शास्त्री भवन और निर्माण भवन की छुट्टी, जानिए क्यों है Kartavya Bhavan खास?

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read