Bharat Express DD Free Dish

कर्नाटक: ऑटो-रिक्शा और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में 7 महिलाओं की मौत

कर्नाटक में बड़ा हादसा हुआ है. बीदर के चिट्टागुप्पा तालुक के एक गांव में शुक्रवार देर रात ऑटो-रिक्शा और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में 7 महिलाओं की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि ये महिलाएं मजदूर थीं और ऑटो-रिक्शा में काम करके घर को लौट रही थीं, तभी बेमालाखेड़ा सरकारी स्कूल के पास ऑटो की ट्रक से टक्कर हो गई. पुलिस ने बताया कि घायल हुए 11 लोगों में दोनों वाहनों के चालक भी शामिल हैं. घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read