Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

नेपाल में 2 बार महसूस हुए भूकंप के झटके

नेपाल में 2 बार महसूस हुए भूकंप के झटके. नेपाल में आधी रात दो बार कांपी धरती, उत्तराखंड में भी महसूस किए गए झटके – नेपाल और उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल अर्थक्वेक मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर (NEMRC) के अनुसार, नेपाल के बागलुंग जिले में सुबह 4.7 और 5.3 तीव्रता के दो भूकंप आए. केंद्र से मिली रीडिंग के अनुसार, बागलुंग जिले के आसपास 1:23 बजे 4.7 तीव्रता का भूकंप आया. NEMRC ने ट्वीट किया, “2079/09/13 NEMRC/DMG को 01:23 बजे बागलुंग जिले के अधिकारी चौर के आसपास 4.7 एमएल का भूकंप आया. भारत में उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में तड़के 2:19 बजे 3.1 तीव्रता का भूकंप आया है. भूकंप रात 2 बजकर 19 मिनट पर आया. भूकंप का लैटिट्यूड 30.87 और लॉन्गिट्यूड 78.19 था और इसकी गहराई 5 किमी दर्ज की गई.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital