Bharat Express DD Free Dish

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में विस्फोटक जैसा उपकरण बरामद, निष्क्रिय किया 

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बृहस्पतिवार शाम मुंबई-गोवा राजमार्ग पर एक पुल के नीचे विस्फोटक जैसा उपकरण बरामद हुआ है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भोगवती नदी पर बने एक पुल के नीचे बिजली के सर्किट और एक घड़ी से जुड़ी छह जिलेटिन की छड़ें मिलीं. अधिकारी ने बताया कि यह एक विस्फोटक उपकरण (बम) जैसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. उन्होंने बताया कि रायगढ़ पुलिस, राज्य का आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) और नवी मुंबई के बम निरोधक दस्ते के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read