Bharat Express DD Free Dish

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के एक-एक आरोप पर चुन-चुनकर हमला बोला. रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी से अडानी के राजस्थान में निवेश के डील और केरल में विंझम पोर्ट को लेकर भी कांग्रेस पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ये बताएं कि इस डील के लिए क्या डील विल हुई है. उन्होंने कहा कि देश के उद्योगपति क्यों नहीं आगे बढ़ने चाहिए. सवाल ये है कि वे ईमानदारी से बढ़ रहे या डील विल से. रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के समय अडानी ग्रुप को मिले टेंडर्स भी गिनाए और कहा मोदी सरकार में कमीशन बंद हो गया है, इसलिए इनको परेशानी है.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read