Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सदन में हंगामे को लेकर जगदीप धनखड़ ने विपक्ष के नेताओं को दी नसीहत

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाए गए आरोपों को लेकर राज्यसभा में जमकर हंगामा हो रहा है. राज्यसभा स्पीकर ने भी विपक्ष के नेताओं को नसीहत दी कि वे बिना तथ्यों के कुछ भी आरोप ना लगाएं. खरगे ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का जैसे ही जिक्र किया, राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने इसे खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि कहीं से भी कोई रिपोर्ट आएगी तो क्या मान लेंगे. हमें अपना स्तर उठाना होगा. खुद में और खुद के संस्थान में विश्वास रखना होगा.

राज्यसभा में मोदी सरकार पर विपक्ष ने जमकर सवाल उठाए. इस पर पलटवार करते हुए राज्यसभा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जो भी आरोप आप सदन में लगा रहे हैं, उनके सबूतदिखाइए. बिना किसी आधार के कुछ भी आरोप ना लगाएं.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital