Bharat Express DD Free Dish

मेरी कलाई में इतनी ताकत है कि अपना भविष्य बदल सकता हूं- सीएम शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें किसी हस्तरेखाविद या ज्योतिषी से सलाह लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनकी कलाई में इतनी ताकत है कि वह अपना भविष्य बदल सकते हैं. विपक्ष ने शिरडी और नासिक की हालिया यात्रा के दौरान ज्योतिष से मिलने को लेकर शिंदे का मजाक उड़ाया था. शिंदे ने सतारा जिले के कराड़ में पत्रकारों से कहा, मुझे किसी ज्योतिष को अपनी हथेली दिखाने की जरूरत नहीं है. हथेलियों की रेखाएं बदलने के लिए आपकी कलाई में ताकत होनी चाहिए, और हमें वो ताकत बालासाहेब ठाकरे व आनंद दिघे से मिली है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read