Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बीजेपी के पदाधिकारियों की दो दिनी बैठक का उद्घाटन करेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक का उद्घाटन करेंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में पार्टी की भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा, राज्य विधानसभा चुनावों के अगले दौर के अलावा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा तथा विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा सभी राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी, विभिन्न मोर्चां के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेशों के संगठन महामंत्री भी हिस्सा लेंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital