Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

जम्मू-कश्मीर में लेखा सहायक परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर 14 स्थानों पर छापेमारी

Edited by Nitish Pandey

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) द्वारा आयोजित लेखा सहायक भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर बुधवार को जम्मू-कश्मीर में 14 जगहों पर छापेमारी की. अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर जांच एजेंसी ने लगभग 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की, जिनमें जेकेएसएसबी के सदस्य भी शामिल हैं. अधिकारियों के मुताबिक, जेकेएसएसबी की पूर्व सदस्य नीलम खजूरिया के परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है. उन्होंने बताया कि सीबीआई ने जम्मू और सांबा सहित 14 जगहों पर छापेमारी की है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital