Urdu Conclave 2026

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे मजबूत

अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 32 पैसे बढ़कर 80.98 रुपये पर पहुंच गया. अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने कहा कि ब्याज दरों में वृद्धि की रफ्तार कुछ कम हो सकती है, इससे रुपये को बल मिला. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.08 पर खुला और फिर पिछले बंद भाव से 32 पैसे की वृद्धि दर्ज करते हुए 80.98 पर आ गया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read