Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: न मैं अमेरिका में था और न पकड़ा गया, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने अपनी गिरफ्तारी से किया इनकार

Edited by Nitish Pandey

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: न मैं अमेरिका में था और न पकड़ा गया, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने अपनी गिरफ्तारी से किया इनकार – गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने अमेरिका में अपनी गिरफ्तारी से इनकार कर दिया है. गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का एक कथित इंटरव्यू सोमवार को ऑनलाइन सामने आया, जिसमें उसने दावा किया कि उसे न तो पकड़ा गया और न ही वह अमेरिका में था. गोल्डी बराड़ ने कथित तौर पर ऐसे समय में यह दावा किया है, जब कुछ दिन पहले कई खुफिया एजेंसियों और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया था कि गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया. कथित इंटरव्यू में खुद को गोल्डी बराड़ कहने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि उसे हिरासत में नहीं लिया गया है और वह अमेरिका में भी नहीं था. साक्षात्कार के ऑडियो क्लिप में उसे भगवंत मान के हिरासत में लिए जाने के दावों का खंडन करते हुए सुना जा सकता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital