Bharat Express DD Free Dish

तेलंगाना से सांसद असद्दुदीन ओवैसी ने मुलसमानों की शिक्षा का मुद्दा उठाया

तेलंगाना से सांसद असद्दुदीन ओवैसी ने मुलसमानों की शिक्षा का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अल्पसंख्यकों के बजट को कम कर दिया. ये इनकी मोहब्बत है. ओवैसी ने कहा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के मुद्दे पर कुछ बोलेंगे. 64 में से 36 पेट्रोलिंग प्वाइंट पर सुरक्षा नहीं है. उन्होंने आरोप लगाए कि चीन से डरिए मत. उन्होंने कहा कि देश में हरे रंग को लेकर राजनीति चल रही है. क्या आप तिरंगे से हरे रंग को निकाल सकते हैं. एआईएमआईएम के प्रमुख और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहस में भाग लेते हुए कहा कि हिंडनबर्ग अगर यहां होता तो यहां उस पर यूएपीए लगा दिया गया होता.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read