Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

SC के कॉलेजियम ने अधिवक्ता आर. जॉन सत्यन को मद्रास HC का जज नियुक्त करने की अपनी सिफारिश को दोहराया

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने अधिवक्ता आर. जॉन सत्यन को मद्रास हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की अपनी 16 फरवरी, 2022 की सिफारिश को दोहराया है. कॉलेजियम ने सत्यन द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गईं टिप्पणियों को नजरअंदाज किया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना भी शामिल है. खुफिया ब्यूरो (आईबी) ने सत्यन की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर आपत्ति जताई है. प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने कहा कि 17 जनवरी, 2023 को बैठक में अधिवक्ता सत्यन को मद्रास हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए अपनी पहले की सिफारिश को दोहराया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital