Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दीपावली पर संजीवनी की तरह सामने आया ‘एक हाथ सब साथ’, बांटी खुशियां

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के निकट आयोजित इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के दल ने लगभग 4000 निर्धन और बेघर व्यक्तियों को मिट्टी के दीये, मिठाईयां, नमकीन, तेल, और बाती का वितरण किया.

Diwali

दीपावली के पावन अवसर पर “एक हाथ सब साथ ट्रस्ट” ने समाज के जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों की रोशनी बिखेरने का अनुकरणीय प्रयास किया. इस नेक पहल में ट्रस्ट के मुख्य सदस्यों – राहुल सांवरिया, हरदयाल सांवरिया, और कपिल नागर – ने जरूरतमंदों के बीच जाकर दीपावली का प्रकाश फैलाया. राहुल सांवरिया, जो वर्षों से बीजेपी के उपाध्यक्ष और कई राज्यों के प्रभारी रहे श्याम जाजू के कार्यों में हाथ बंटाते आए हैं और आज भी कई प्रमुख कार्यों में सक्रिय योगदान दे रहे हैं, ने ट्रस्ट की इस पहल को अपने सहयोग से मजबूत किया.

लोगों को वितरित किया मिठाई और दीये

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के निकट आयोजित इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के दल ने लगभग 4000 निर्धन और बेघर व्यक्तियों को मिट्टी के दीये, मिठाईयां, नमकीन, तेल, और बाती का वितरण किया. हरदयाल सांवरिया और कपिल नागर की अगुवाई में आयोजित इस सेवा कार्य ने जरूरतमंदों के जीवन में दीपावली की असली खुशियां पहुंचाईं.

हरदयाल सांवरिया ने कहा, “दीपावली का असली अर्थ तभी पूरा होता है जब हम अपनी रोशनी से दूसरों का जीवन भी रोशन करें. हमारा प्रयास है कि इन पर्वों की खुशियां उन लोगों तक भी पहुंचे, जिनके लिए ये त्यौहार एक सपना बनकर रह जाते हैं.”

यह भी पढ़ें- खड़गे के बयान पर सियासी तकरार शुरू, BJP बोली- क्या आपने ‘खट खटाखट मॉडल’ देने वाले राहुल गांधी को यह पाठ पढ़ाया?

कपिल नागर ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल इस दीपावली ही नहीं, बल्कि हर साल जरूरतमंदों के लिए इस तरह की खुशियां लाने का है. हम इस कार्य को और भी बड़े स्तर पर करने के लिए समाज से समर्थन और सहयोग की अपेक्षा रखते हैं.”

इस आयोजन में ट्रस्ट के अन्य सदस्यों, समाजसेवियों और स्थानीय निवासियों ने भी हिस्सा लिया. उन्होंने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यों से जरूरतमंदों के जीवन में असली दीपावली की मुस्कान लौट आती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital