Bharat Express DD Free Dish

यूपी: पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पर सपा नेताओं के खिलाफ केस दर्ज

यूपी: पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पर सपा नेताओं के खिलाफ केस दर्ज. समाजवादी पार्टी के नेताओं के द्वारा पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि कल 8 जनवरी को समाजवादी पार्टी के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में संचालक मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया था। उसी के विरोध में सपाई पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे और मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठकर प्रदर्शन किया था। लेकिन, आज सोमवार लखनऊ पुलिस ने मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन के मामले में केस दर्ज कर लिया है।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read