Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने वर्ष 2023 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने वर्ष 2023 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है. इसके तहत सरकार ने साप्ताहिक अवकाश में कोई बदलाव नहीं किया है. साप्ताहिक अवकाश जुमे के दिन यानी शुक्रवार को ही होगा. अगले साल कुल 75 दिन मदरसे बंद रहेंगे. वार्षिक अवकाश रमजान और ईद-उल-फित्र मिलाकर कुल 36 दिन का होगा.मदरसा शिक्षा परिषद चेयरमैन डॉ.इफ्तिखार जावेद ने कहा कि अध्यापकों व कर्मचारियों के लिए उपरोक्त अवकाशों के अतिरिक्त 14 दिनों का आकस्मिक अवकाश भी दिया जाएगा. मदरसे के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य 2-2 यानी कुल 4 दिन का अवकाश स्वीकृत कर सकते हैं. राष्ट्रीय पर्वों पर शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा लेकिन शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मदरसे में उपस्थित रहकर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital