Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मुंबई शहर ने चीन को दिखाई औकात, बीजिंग को पछाड़ कर एशिया में बना नंबर-1, पढ़ें क्या है पूरा मामला

भारत लगातार हर क्षेत्र में तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है. जिसकी रफ्तार से दुनिया के बड़े से बड़े देशों के साथ ही चीन भी पिछड़ता जा रहा है. इसी कड़ी में अब भारत ने एक और मोर्चे पर चीन को तगड़ा झटका देते हुए उससे आगे निकल गया है.

mumbai city

मुंबई में अरबपतियों की संख्या सबसे ज्यादा

भारत लगातार हर क्षेत्र में तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है. जिसकी रफ्तार से दुनिया के बड़े से बड़े देशों के साथ ही चीन भी पिछड़ता जा रहा है. इसी कड़ी में अब भारत ने एक और मोर्चे पर चीन को तगड़ा झटका देते हुए उससे आगे निकल गया है. मुंबई शहर ने बिजिंग को पछाड़कर पहली बार एशिया में नंबर 1 की कुर्सी हासिल की है. अब एशिया में सबसे ज्यादा अरबपति बीजिंग में नहीं बल्कि मुंबई में है. इस मामले में मुंबई अब दुनिया का तीसरा बड़ा शहर बन गया है. उससे आगे न्यूयॉर्क और लंदन है.

मुंबई में बीजिंग से ज्यादा अरबपति

हुरुन रिसर्च की 2024 ग्लोबल रिच लिस्ट के मुताबिक, मुंबई पहली बार बीजिंग को पीछे छोड़कर एशिया के सबसे बड़े बिलेनियर सेंटर के रूप में अपनी धाक जमाई है. भारत की आर्थिक राजधानी में 92 अरबपति हैं, जबकि बीजिंग में अभी सिर्फ 91 अरबपति हैं. फिलहाल चीन में अभी भी भारत की अपेक्षा ज्यादा अरबपति हैं. भारत में जहां 271 बिलेनियर हैं, वहीं चीन में 814.

एशिया का नंबर -1 शहर बना मुंबई

सबसे खास बात ये है कि मुंबई एशिया का सबसे ज्यादा अरबपतियों वाला शहर बन गया है. 119 अरबपतियों के साथ न्यूयॉर्क शहर पहले नंबर पर है और उसके बाद दूसरे नंबर पर लंदन है. जहां 97 बिलेनियर रहते हैं.

यह भी पढ़ें- सीएम ममता बनर्जी पर टिप्पणी कर फंसे दिलीप घोष, BJP ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

26 नए अरबपति लिस्ट में शामिल

पिछले साल मुंबई में 26 नए अरबपति शामिल हुए हैं. जिससे शहर में रहने वाले कुल अरबपतियों की नेटवर्थ 445 बिलियन डॉलर हो गई है. जो पिछले साल की तुलना में करीब 47 प्रतिशत ज्यादा है. वहीं दूसरी ओर, बीजिंग के अरबपतियों की कुल नेटवर्थ 265 बिलियन डॉलर है. इसमें पिछले साल की अपेक्षा इस साल 28 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. मुंबई के अरबपतियों की संपत्ति में जिन सेक्टर्स में तेजी के साथ बढ़ोतरी हुई है, उनमें एनर्जी और फार्मास्यूटिकल्स शामिल हैं, जिनमें मुकेश अंबानी जैसे बिजनेस टाइकून की दौलत में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital