Adani Enterprises Limited: अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने मेटट्यूब कॉपर इंडिया (MetTube Copper India) में 50% हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की है. यह साझेदारी भारत में कॉपर ट्यूब के उत्पादन को बढ़ावा देने और आयात पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से की गई है.
MetTube कॉपर इंडिया में 50 % हिस्सेदारी खरीदेगी Adani Enterprises Limited | Bharat Express#adanienterprises #MetTubeCopperIndia #strategicinvestment #businessexpansion #adanigroup #CopperIndustry #AdaniDeals #indianbusinessnews #CorporateAcquisition #bharatexpress |… pic.twitter.com/nfzqYjkB7Y
— Bharat Express (@BhaaratExpress) July 25, 2025
MetTube, जो मलेशिया की मेटडिस्ट और जापान की मित्सुबिशी मटेरियल्स कॉर्पोरेशन का संयुक्त उद्यम है, गुजरात के अहमदाबाद के पास एक कॉपर ट्यूब निर्माण संयंत्र संचालित करती है. इस साझेदारी के तहत, अदाणी एंटरप्राइजेज अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी कच्छ कॉपर ट्यूब्स (केडीटीएल) में 50% हिस्सेदारी मेटट्यूब को बेचेगी, जबकि मेटट्यूब कॉपर इंडिया में 50% हिस्सेदारी खरीदेगी. यह कदम भारत की एचवीएसी और नवीकरणीय बुनियादी ढांचे की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उठाया गया है.
अदाणी ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह साझेदारी भारत को कॉपर ट्यूब (Copper Tube Production) निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इस समझौते से दोनों कंपनियों को तकनीकी और परिचालन विशेषज्ञता साझा करने का अवसर मिलेगा, जो लंबी अवधि में लाभदायक साबित होगा.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





