Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लोन रीपेमेंट से जुड़ी खबरों पर अडानी का बयान, मीडिया रिपोर्ट को बताया निराधार

अडानी ग्रुप के सीएफओ ने लोन रीपेमेंट से जुड़ी खबरों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें बेबुनियाद बताया है. मंगलवार को केन मीडिया रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप के लोन रीपेमेंट के दावे पर सवाल उठाया था….

ADANI

ADANI

नई दिल्ली : अडानी ग्रुप की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. मंगलवार को ‘द केन’ की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप के 2.15 अरब डॉलर के लोन रीपेमेंट को झूठा बाताया गया . रिपोर्ट में ये भी कहा गया, कि कोलेटरल के रूप में बैंकों के पास गिरवीं रखे अडानी समूह के शेयर का एक बड़ा हिस्सा अब तक वापस नहीं हुआ है. जो उनके रीपेमेंट के दावे  को नकारने के लिए काफी है. जबकि अडानी ग्रुप ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद लोन रीपेमेंट का दावा किया था. मीडिया रिपोर्ट के बाद NSE और BSE ने भी अडानी ग्रुप से इस बारे में सफाई मांगी है

ये भी पढ़ें- थम नहीं रहा छंटनी का सिलसिला, वॉल्ट डिज्नी से लेकर माइक्रोसॉफ्ट ने कर्मचारियों को निकाला

अडानी ग्रुप ने रिपोर्ट को बताया निराधार-

अडानी ग्रुप ने इस पर बयान जारी किया है कंपनी के अडानी ग्रुप के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर जुगशिंदर रॉबी सिंह का कहना है, कि रीपेमेंट को लेकर जो कुछ भी मीडिया में कहा जा रह है, वो निराधार है और केन रिपोर्ट में कोई सच्चाई नहीं है. ग्रुप ने  दावा किया है कि उन्होने पूरे लोन का रीपेमेंट कर दिया है. अडानी ग्रुप का दावा है कि उसने प्रमोटर्स के सभी मार्जिन लोन का पूरा पेमेंट किया है।

क्या कहता है नियम –

आपको मालूम हो कि नियमों के अनुसार, किसी भी शेयर को गिरवी रखने या रिलीज करने की सूचना डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट के एसडीडी ऑटोमेटिक रूप से दे देता है. इसके लिए किसी भी अलग तरह की फाइलिंग या किसी और प्रोसेस की जरूरत नहीं होती है.

आपको मालूम हो कि अडानी ग्रुप ने इस महीने की शुरुआत में दावा किया था कि उसने 2.15 अरब डॉलर के शेयर-बैक्ड लोन का कंप्लीट रीपेमेंट कर दिया है. और ऐसा टाइमलाइन से पहले ही पूरा कर दिया है. जिसके बाद से अडानी के शेयरों की हालत में सुधार आया था लेकिन मंगलवार को केन रिपोर्ट के दावों के बाद अडानी शेयर में बुरी तरह से गिरावट आई . अडानी ग्रुप के शेयर में मात्र 3 दिन में 80 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital