Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

लौट आए अडानी शेयर्स के अच्छे दिन, लगातार तीसरे दिन स्टॉक्स में दिखी तेजी

सुप्रीम कोर्ट पैनल की तरफ से क्लीन चिट ( Clean Chit )  मिलने के बाद से निवेशक ( Investors ) अडानी के शेयर्स में दिल खोल कर खरीदारी कर रहे हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर

Rally in Adani Shares : मंगलवार को कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन भी अडानी के शेयर्स में तेजी देखी गई. अडानी ग्रुप के ज्यादातक शेयरों में तेजी के चलते अपर सर्किट लगाना पड़ा. देखने वाली बात ये है कि आज लगातार तीसरे दिन भी अडानी के शेयरों (Adani shares ) में शानदार उछाल देखा गया.

इस वजह से शेयरों में आई तेजी –

सुप्रीम कोर्ट पैनल की तरफ से क्लीन चिट ( Clean Chit )  मिलने के बाद से निवेशक ( Investors ) अडानी के शेयर्स में दिल खोल कर खरीदारी कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट पैनल ने अपनी जांच में पाया कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों में कोई भी सही नहीं है जिसकी वजह से पैनल ने अडानी ग्रुप को क्लीन चिट दे दी है. इसके बाद से लगातार अडानी ग्रुप के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है. 173 पन्नों की अपनी रिपोर्ट में भले ही सुप्रीम कोर्ट के पैनल ( Supreme Court panel ) को ग्रुप के खिलाफ कोई सुबूत नहीं मिला है लेकिन जांच अभी भी जारी है. कोर्ट ने पैनल को 14 अगस्त तक ये जांच पूरी करने का आदेश दिया है.

ये भी पढ़ें-जुलाई से ऑनलाइन गेम की कमाई पर देना होगा टैक्स

सोमवार को भी गौतम अडानी ( Gautam Adani ) की सभी 10 कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की गई. समूह के 6 शेयरों में अपर सर्किट लगा, जिनमें अडानी ग्रीन, अडानी पॉवर, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी टोटल, अडानी विलमर और एनडीटीवी का शेयर शामिल रहे.

ग्रुप के लिए अच्छा रहा सोमवार हिंडनबर्ग रिपोर्ट के प्रकाशित होने के बाद 27 फरवरी 2023 को इस ग्रुप की मार्केट वैल्यू 6.8 लाख करोड़ रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गई थी. वहीं सोमवार को निवेशकों ने इस ग्रुप के शेयरों पर एक बार फिर से भरोसा जताया, नतीजा अडानी ग्रुप की मार्केट वैल्यू सोमवार को 10 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े के पार पहुंच गई. हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद से सोमवार 22 मई का दिन अडानी शेयर्स के लिए अब तक का सबसे अच्छा दिन रहा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital